
New Delhi, 3 जुलाई . BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने Friday को अमरनाथ यात्रा, राम मंदिर चढ़ावा मामले और युवाओं के विकास से जुड़े मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा में Government श्रद्धालुओं की सुविधा, कानून व्यवस्था और युवाओं के सशक्तिकरण को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है.
BJP MP प्रवीण खंडेलवाल ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा देशवासियों के लिए अत्यंत पवित्र और आस्था का प्रतीक है. Prime Minister Narendra Modi ने अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के नाम एक प्रेरणादायक पत्र लिखा है, जिसमें यात्रा के सफल, सुरक्षित और सुचारू संचालन की कामना की गई है. Prime Minister का यह संदेश श्रद्धालुओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और भगवान भोलेनाथ के प्रति देश की आस्था को और मजबूत करता है.
राम मंदिर चढ़ावा मामले में कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल द्वारा Prime Minister को लिखे गए पत्र और Supreme Court की निगरानी में जांच की मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए BJP MP ने कहा कि Government इस मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है. मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया जा चुका है और सभी आवश्यक कदम उठाए गए हैं. पहले जांच रिपोर्ट आने दी जाए, उसके बाद Government तथ्यों के आधार पर जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी, वह की जाएगी.
वहीं, इंडस्ट्री एसोसिएशन कॉन्क्लेव 2026 के दौरान ‘माई भारत’ पहल पर बोलते हुए प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि Prime Minister Narendra Modi लगातार इस बात पर जोर देते रहे हैं कि India दुनिया का सबसे युवा देश है. देश में 25 वर्ष से कम आयु के लगभग 55 करोड़ युवा हैं और उनके रचनात्मक विकास पर विशेष ध्यान देना समय की आवश्यकता है.
उन्होंने बताया कि बैठक का मुख्य उद्देश्य उद्योग, व्यापार जगत और अन्य सभी हितधारकों को ‘माई भारत’ अभियान से जोड़ना था, ताकि युवाओं के कौशल विकास, रोजगार और सहभागिता को बढ़ावा दिया जा सके.
खंडेलवाल ने कहा कि देश के 9 करोड़ से अधिक व्यापारियों के बीच ‘माई भारत’ अभियान को तेजी से पहुंचाया जाएगा. उन्होंने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में ‘माई भारत’ पोर्टल से जुड़ने और इस पहल का लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और विकसित India के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी.
–
पीएम
Skip to content