
लंदन, 20 जुलाई . ब्रिटेन को Monday को नया पीएम एंडी बर्नहैम के तौर पर मिल रहा है. इससे पहले कीर स्टार्मर ने Prime Minister के आधिकारिक निवास और कार्यालय ’10 डाउनिंग स्ट्रीट’ पर समर्थकों के समक्ष अपना आखिरी भाषण दिया. उन्होंने इसकी शुरुआत थैंक्यू से की.
ब्रिटेन के Prime Minister कीर स्टार्मर ने कहा कि वह राजा चार्ल्स तृतीय से मुलाकात कर Prime Minister पद से अपना इस्तीफा सौंपने जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि उनका कार्यकाल अब समाप्त हो गया है.
स्टार्मर ने कहा, “मैं किंग से मिलने जा रहा हूं ताकि अपना इस्तीफा सौंप सकूं और Prime Minister के रूप में अपने समय का अध्याय बंद कर सकूं. मेरा काम पूरा हो गया है.”
उन्होंने कहा कि साढ़े छह वर्षों में उन्होंने लेबर पार्टी को 2019 की ऐतिहासिक हार के बाद पूरी तरह बदला, उसे देश का सामना करने के लिए तैयार किया और 2024 के आम चुनाव में भारी जीत दिलाई.
स्टार्मर ने कहा, “Prime Minister के रूप में इस महान देश और आप सभी की सेवा करना मेरे जीवन का सबसे बड़ा सम्मान रहा है. मुझे विश्वास है कि ब्रिटेन अब दो साल पहले की तुलना में अधिक मजबूत और निष्पक्ष है.”
उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पहले से मजबूत हुई है और सार्वजनिक सेवाओं में सुधार हुआ है. उनके अनुसार, प्रतीक्षा अवधि (वेटिंग टाइम) में 17 वर्षों की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है.
स्टार्मर ने यह भी कहा कि हर दिन बच्चों को गरीबी से बाहर निकालने के प्रयास हो रहे हैं, आव्रजन (इमिग्रेशन) में उल्लेखनीय कमी आई है और ब्रिटेन की रक्षा व सुरक्षा व्यवस्था पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है.
उन्होंने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी ब्रिटेन की प्रतिष्ठा में काफी सुधार हुआ है.
बातों को विराम देते हुए उन्होंने कहा कि अब वो ये बैटन (देश की कमान ) एंडी बर्नहैम को सौंप रहे हैं और विश्वास दिलाते हैं कि उनकी पूरी मदद करेंगे.
उन्होंने कहा, “हमने अपने देश और अपनी पार्टी के लिए जो बदलाव किए हैं, वे उन सभी लोगों के हैं जिन्होंने उनके लिए संघर्ष किया. मैं आज एक बार फिर उनका धन्यवाद करता हूं.”
स्टार्मर ने ब्रिटेन की जनता का भी आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें देश की सेवा करने का अवसर मिला, यह उनके लिए सम्मान की बात है.
उन्होंने कहा, “मैं अच्छे भाव के साथ जा रहा हूं. मैं मुस्कान के साथ जा रहा हूं और मुझे उन सभी उपलब्धियों पर गर्व है, जिन्हें हमने मिलकर हासिल किया है.”
–
केआर/
Skip to content