भारत-पाक युद्ध रुकवाने में मेरी भूमिका के पीएम शहबाज कायल, मुझे अच्छा लगता है: ट्रंप

वाशिंगटन, 12 अप्रैल . अमेरिका के President डोनाल्ड ट्रंप ने फिर Pakistan-India संघर्ष को याद किया है. ट्रुथ सोशल पर इस्लामाबाद टॉक्स के नाकाम रहने के कारण गिनवाए और ये भी कि अंतर्राष्ट्रीय कानून का उल्लंघन वो ईरान को नहीं करने देंगे. अपने पोस्ट में उन्होंने शहबाज शरीफ के उस ‘खुशामदी’ की सराहना की जो वो ट्रंप की करते हैं.

ट्रंप ने कहा, “उपPresident जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, और जेरेड कुशनर ने 20 घंटे से ज्यादा देर तक चली इस्लामाबाद बैठक के बारे में पूरी जानकारी दी. यह बैठक Pakistanी आर्मी चीफ आसिम मुनीर और पीएम शहबाज शरीफ के नेतृत्व में पूरी हुई. दोनों शानदार इंसान हैं और India के साथ हुए एक भयानक संघर्ष में 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाने के लिए वे लगातार मेरा आभार व्यक्त करते हैं और मुझे ये सुनकर हमेशा अच्छा ही लगता है.”

एक हफ्ते में ये दूसरी बार है जब ट्रंप Pakistanी पीएम का नाम ले युद्ध रुकवाने की बात कर रहे हैं. ट्रंप ने हाल ही में व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया, “मैंने 8 युद्ध खत्म किए, जिनमें India और Pakistan के बीच का भी शामिल है. Pakistan के Prime Minister ने मुझसे तो यहां तक कहा कि मैंने 3 से 5 करोड़ लोगों की जान बचाई है.”

दरअसल, पिछले साल मई में भारत-Pakistan के बीच तनाव काफी हद तक बढ़ गया था. तब New Delhi ने पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया और Pakistanी सीमा के काफी भीतर घुसकर आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया. ट्रंप ने बार-बार यह दावा किया कि इस संघर्ष को उन्होंने ही खत्म करवाया था. हालांकि, India हर बार उनके दावे को खारिज करता रहा है.

वहीं, अमेरिकी President ने अपने पोस्ट्स में बेनतीजा रही वार्ता की वजहें गिनाईं और अपनी टीम की कोशिशों की दिल खोलकर सराहना भी की. उन्होंने कहा कि ईरान होर्मुज और न्यूक्लियर मुद्दे को सुलझाने को लेकर सकारात्मक नहीं दिखा. ट्रंप के अनुसार, वो ईरान को “परमाणु हथियार बनाने की इजाजत नहीं देंगे.”

ट्रंप का दावा है कि ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य को खोलने का वादा जान-बूझकर पूरा नहीं किया. इस वजह से दुनिया भर के कई लोगों और देशों को तकलीफ हुई है. ईरान ने पानी में बारूदी सुरंगें बिछाई, हालांकि उनकी पूरी नौसेना, और उनके “बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाज,” पूरी तरह से उड़ा दिए गए हैं.

ईरान को चेतावनी भरे अंदाज में ट्रंप ने कहा कि बेहतर होगा कि वे नियमों का उल्लंघन न करें और इस अंतर्राष्ट्रीय जलमार्ग को खोलने की प्रक्रिया जल्द से जल्द शुरू करें!

केआर/