
रोम, 20 मई . रोम में Wednesday को Prime Minister Narendra Modi का स्वागत करने के लिए भारतीय प्रवासी समुदाय के लोगों और कई कलाकारों ने खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उन्हें India की बढ़ती वैश्विक पहचान पर गर्व है. Prime Minister मोदी ने भी गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए कलाकारों का आभार जताया.
पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”भारतीय नृत्य की शौकीन पांच इटालियंस, स्वामिनी आत्मानंद गिरि, मार्टिना मीनाक्षी अरगाडा, लुक्रेजिया मैनीस्कोटी, वेलेरिया वेस्पाजियानी, रोजेला फेनेली ने ‘ट्रिगलबंदी’ का प्रदर्शन किया, जिसमें कुचिपुड़ी, भरतनाट्यम और कथक शामिल थे. यह देखना अद्भुत है कि भारतीय नृत्य शैलियों को वैश्विक रुचि मिल रही है.
पीएम ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, ”इटली में भारतीय संगीत काफी लोकप्रिय हो रहा है. रोम में हुए सामुदायिक स्वागत समारोह के दौरान, पांच इतालवी कलाकारों ने ‘हंसध्वनि’ की प्रस्तुति दी. वैलेरियो ब्रूनी (संतूर), लियो वर्तुनी (सितार), सिमोन मैटिएलो (बांसुरी), फ्रांसेस्को घेराडी (तबला) और निकोलो मेलोची (बांसुरी) को बधाई.”
से बात करते हुए इटली में रह रहे कई भारतीय समुदाय के लोगों ने कहा कि उन्हें Prime Minister से मिलकर बहुत गर्व महसूस हुआ और India की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय छवि को देखकर खुशी हुई.
भारतीय प्रवासी समुदाय के एक सदस्य ने कहा, “आज मुझे ऐसा लगा जैसे मैंने भगवान से मुलाकात की हो. यह दूसरी बार है जब मैं उनसे मिल रहा हूं और उनसे मिलकर मुझे बहुत खुशी हुई.”
इटली के हिंदू यूनियन के एक सदस्य ने भी Prime Minister के प्रभाव और मौजूदगी की तारीफ की. उन्होंने कहा, “जब भी वे यहां आते हैं, उनकी मौजूदगी बहुत प्रभावशाली होती है. उन्हें देखकर भारतीयों को खुशी होती है कि India बहुत आगे बढ़ रहा है और इसी तरह आगे बढ़ता रहेगा.”
एक और कलाकार फ्रांसेस्को घेराडी ने बताया कि Prime Minister ने कार्यक्रम के दौरान कलाकारों से बातचीत भी की.
उन्होंने कहा, “उनकी मौजूदगी महसूस हो रही थी. वे हमारी प्रस्तुति के दौरान तालियां बजा रहे थे और उन्होंने हमें बहुत अच्छी ऊर्जा दी. हम उनसे हाथ मिलाकर और तस्वीरें लेकर बहुत खुश हुए.”
कलाकार सिमोन मैटिएलो ने इस कार्यक्रम को बहुत खुशी भरा बताया और कहा कि Prime Minister ने उनसे जुड़ाव महसूस किया.
उन्होंने कहा, “हमारा प्रदर्शन बहुत खुशी वाला था और मुझे लगता है कि उन्होंने हमसे जुड़ाव महसूस किया. उन्होंने तालियां बजाईं, इसलिए लगता है कि उन्हें हमारा प्रदर्शन पसंद आया.”
संगीतकार निकोलो मेलोची ने कहा कि Prime Minister के सामने परफॉर्म करना और उनसे थोड़ी बातचीत करना एक ‘बहुत अच्छा अवसर’ था.
कलाकार वैलेरियो ब्रूनी ने कहा कि Prime Minister प्रस्तुति के दौरान बहुत उत्साहित नजर आए और उन्होंने टीम के प्रयासों की सराहना की.
–
एवाई/पीएम
Skip to content