
विक्टोरिया, 26 जून . सेशेल्स के President डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर Prime Minister Narendra Modi शनिवार को आधिकारिक दौरे पर सेशेल्स पहुंचेंगे. पीएम वहां के एकमात्र गणेश मंदिर, श्री नवशक्ति विनायक मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगे. सेशेल्स में रहने वाला भारतीय समुदाय Prime Minister मोदी के स्वागत के लिए उत्साहित है. श्री नवशक्ति विनायक मंदिर सहित कई स्थानों पर स्वागत की विशेष तैयारियां की गई हैं.
विक्टोरिया, सेशेल्स में श्री नवशक्ति विनायक मंदिर की एग्जीक्यूटिव कमेटी की सदस्य सुंदरी जवाहर ने बताया, “हम 35 साल पहले विदेशी वर्कर के तौर पर सेशेल्स आए थे और फिर हमने यहां की नागरिकता ले ली. मेरे पति और मैं अब सेशेल्स के नागरिक हैं. हमारे बच्चे यहीं पले-बढ़े हैं, इसलिए हम यहां के समाज से बहुत गहराई से जुड़े हुए हैं.”
सुंदरी जवाहर बताया कि India और सेशेल्स की Governmentों के बीच आपसी समझ बहुत अच्छी है, क्योंकि India Government समुद्री इलाके को मजबूत करने में हमारी मदद कर रही है. हिंद महासागर में हम समुद्री सीमा साझा करते हैं, इसलिए वे इस मामले में हमारी मदद कर रहे हैं. शिक्षा हो या स्वास्थ्य, हर क्षेत्र में हमें India Government से बहुत सहयोग मिलता है.
विक्टोरिया, सेशेल्स में हिंदू कोविल संगम श्री नवशक्ति विनायक मंदिर के चेयरमैन कंदासामी नटेसन ने बताया कि यह मंदिर यहां के लोगों की आस्था का केंद्र है. रोजाना यहां हजारों लोग दर्शन के लिए आते हैं. मंदिर में हमेशा साफ-सफाई होती रहती है. अब सुना है कि भारतीय Prime Minister Narendra Modi यहां आ रहे हैं, तो लोगों में बेहद खुशी है, लोग जश्न मना रहे हैं.
पिछले दस दिनों से लोग Prime Minister के दौरे का इंतजार कर रहे हैं. यह बहुत खुशी का मौका है. लोग उस पल का इंतजार कर रहे हैं, जब पीएम मोदी यहां दर्शन के लिए उपस्थित होंगे.
श्री नवशक्ति विनायक मंदिर के पुजारी ने कहा कि ये बड़ा खुशी का मौका है. मैं भगवान विष्णु, देवी दुर्गा, भगवान नवग्रह और भगवान शिव को भी धन्यवाद देना चाहूंगा. Prime Minister के आगमन को लेकर यहां सभी लोगों में बेहत उत्साह बना हुआ है.
विक्टोरिया, सेशेल्स में भारतीय मूल के व्यक्ति जगदीश सिंह ने बताया कि सेशेल्स में गणेश जी का यह एकमात्र मंदिर है. हमने सुना है कि भारतीय Prime Minister यहां आने वाले हैं. मंदिर समिति और हम सब उनका बहुत स्वागत करते हैं. उन्होंने कहा कि India से सेशेल्स का पहले ही बहुत अच्छा रिश्ता है. हम सब Prime Minister मोदी के स्वागत के लिए तैयार हैं.
–
एवाई/एबीएम
Skip to content