
जकार्ता/New Delhi, 6 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi के इंडोनेशिया दौरे को लेकर वहां रह रहे भारतीय समुदाय और कारोबारी जगत में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. उद्योग जगत के कई प्रमुख प्रतिनिधियों और विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा India और इंडोनेशिया के बीच व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, ऊर्जा और रणनीतिक साझेदारी को नई मजबूती देगा. जानकारों का कहना है कि Prime Minister का यह दौरा इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में India की भूमिका को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम साबित होगा.
इंडोनेशिया इकोनॉमिक फोरम के संस्थापक और सीईओ सचिन गोपालन ने समाचार एजेंसी से कहा कि Prime Minister Narendra Modi पहले भी इंडोनेशिया का दौरा कर चुके हैं और इस बार का दौरा भी दोनों देशों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि India और इंडोनेशिया के बीच लंबे समय से मजबूत और रणनीतिक संबंध रहे हैं, जिन्हें यह यात्रा और आगे बढ़ाएगी.
वहीं, मायापदा हेल्थकेयर ग्रुप के प्रेसिडेंट डायरेक्टर और सीईओ नवीन सोनथालिया ने से कहा कि Prime Minister मोदी के दौरे को लेकर पूरा भारतीय समुदाय बेहद उत्साहित है. वहीं, कंपनी के चीफ कमर्शियल ऑफिसर बेंजामिन विनोटो ने कहा कि Prime Minister मोदी का इंडोनेशिया आना दोनों देशों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है. India और इंडोनेशिया के बीच सांस्कृतिक समानताएं और वर्षों पुराने संबंध हैं, ऐसे में यह दौरा द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करेगा तथा दोनों देशों के लिए लाभदायक साबित होगा.
इसके साथ ही, एपीएसी इंटरनेशनल बिजनेस के रीजनल लीडर शैलेंद्र हल्बे ने कहा कि सभी लोग Prime Minister मोदी के स्वागत के लिए उत्साहित हैं और कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.
जयता कंसल्टिंग के सह-संस्थापक विनोद श्रीनिवास ने कहा कि Prime Minister के दौरे की घोषणा के बाद से ही लोगों में उत्साह का माहौल है. उन्होंने बताया कि भारतीय प्रवासी समुदाय का एक बड़ा कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा, जिसका सभी को इंतजार है.
ऊर्जा ग्रुप के प्रेसिडेंट डायरेक्टर भरत कुमार जैन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि Prime Minister मोदी का यह दौरा India और इंडोनेशिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार को नई दिशा देगा. उन्होंने कहा कि दोनों देशों की Governmentें आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए गंभीरता से काम कर रही हैं.
पीटी यूनिवर्सल सपोर्ट के जनरल और फाइनेंस मैनेजर आनंद चंदक ने कहा कि Prime Minister मोदी की इस यात्रा के साथ India और इंडोनेशिया की साझेदारी को और मजबूत बनाने का यह बेहतरीन अवसर है.
इंडोरामा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) और ग्रुप चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) विष्णु बाल्डवा ने से कहा कि उनकी कंपनी Prime Minister मोदी के दौरे को लेकर बेहद उत्साहित है. उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी India में, खासकर गिफ्ट सिटी में बड़ा निवेश करने की योजना बना रही है. उनका मानना है कि यह दौरा निवेश के नए अवसरों को गति देगा.
वहीं, विदेश नीति विशेषज्ञ अशोक सज्जनहार ने से बात करते हुए कहा कि Prime Minister मोदी का इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का दौरा केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है. इसका उद्देश्य इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में India की रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना, व्यापार और निवेश बढ़ाना तथा क्षेत्रीय सुरक्षा और आर्थिक सहयोग को नई दिशा देना है.
उन्होंने कहा कि यह यात्रा India की वैश्विक कूटनीतिक रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में India की भूमिका और प्रभाव दोनों मजबूत होंगे.
–
डीबीपी
Skip to content