
हैदराबाद, 6 जुलाई . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद एटेला राजेंद्र ने Prime Minister Narendra Modi के विकसित India के विजन, युवाओं के लिए केंद्र Government की नीतियों और आगामी मानसून सत्र को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी की सोच किसी एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के समग्र विकास पर केंद्रित है. साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कांग्रेस के आरोपों को भी खारिज किया.
एटेला राजेंद्र ने से बात करते हुए कहा, “Prime Minister Narendra Modi का विजन केवल तेलंगाना, Gujarat या किसी एक प्रदेश के विकास तक सीमित नहीं है. Prime Minister पूरे देश को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाते हैं और उनका उद्देश्य India को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के रूप में स्थापित करना है.”
उन्होंने कहा, “वर्ष 2024-25 के दौरान Prime Minister मोदी ने देश की युवा शक्ति और विद्यार्थियों की क्षमता को केंद्र में रखकर कई योजनाओं की परिकल्पना की. यदि युवाओं को अनुसंधान (रिसर्च), नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के पर्याप्त अवसर नहीं मिलेंगे तो देश तेज गति से आगे नहीं बढ़ पाएगा. इसी सोच के तहत केंद्र Government युवाओं को नई तकनीक, शोध और कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष ध्यान दे रही है.”
BJP MP ने कहा, “देश में स्टार्टअप संस्कृति को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. रिसर्च एवं इनोवेशन के लिए पहले की तुलना में अधिक संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं. जो युवा नए विचारों के साथ काम करना चाहते हैं, उन्हें वित्तीय सहायता और आवश्यक सहयोग देने का भी प्रयास किया जा रहा है. आने वाले समय में Government युवाओं को और अधिक अवसर उपलब्ध कराएगी, ताकि वे देश के आर्थिक और तकनीकी विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें.”
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर कांग्रेस द्वारा देश को बांटने के आरोपों के सवाल पर एटेला राजेंद्र ने कहा, “स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर राष्ट्र निर्माण तक संघ के योगदान से पूरा देश परिचित है. आरएसएस अपने सिद्धांतों और राष्ट्रहित की विचारधारा के आधार पर कार्य करता है. संघ का उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समरसता और राष्ट्र की अखंडता को मजबूत करना है. संघ ने हमेशा देश को संगठित और मजबूत बनाने की दिशा में कार्य किया है.”
–
एससीएच/
Skip to content