
New Delhi, 25 जून . अमेजन के सीईओ एंडी जेसी ने Thursday को Prime Minister Narendra Modi से मुलाकात की, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वो पीएम के विजन से खासा प्रभावित हैं.
एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, “पिछले 12 वर्षों में Prime Minister मोदी का विजन वास्तव में उल्लेखनीय रहा है. इसे देश के विकास और दुनिया के लगभग हर क्षेत्र में India की बढ़ती अहमियत में साफ देखा जा सकता है. जब भी मुझे उनके साथ समय बिताने का अवसर मिलता है, तो मैं देखता हूं कि उनके पास देश को हर स्तर पर और बेहतर बनाने के लिए अनेक नए विचार होते हैं. यह बेहद अहम, असाधारण और असरदार है.”
इसके साथ ही, उन्होंने Thursday को हुई बातचीत में तय की गई योजना का जिक्र किया. उन्होंने बताया कि हमने (अमेजन) वर्ष 2010 से अब तक India में 40 अरब डॉलर का निवेश किया है. पिछले साल के अंत में, हमने घोषणा की थी कि 2026 से 2030 के बीच India में 35 अरब डॉलर का अतिरिक्त निवेश करेंगे. आज हमने यह घोषणा की है कि इस राशि को बढ़ाकर 48 अरब डॉलर किया जा रहा है. यानी, 2026 से 2030 के बीच कुल 48 अरब डॉलर का नया निवेश किया जाएगा.
एंडी ने कहा, “हमारे निवेश का एक बड़ा हिस्सा ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस कारोबार में है, लेकिन आज घोषित अतिरिक्त 13 अरब डॉलर का निवेश विशेष रूप से क्लाउड और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर केंद्रित होगा.”
सीईओ जेसी ने माना कि India तेजी से दुनिया का एक महत्वपूर्ण क्लाउड और एआई हब बन रहा है. यहां इन सेवाओं की मांग लगातार बढ़ रही है, इसलिए हम क्लाउड और एआई दोनों क्षेत्रों में अपना निवेश बढ़ा रहे हैं.
साल 2024 तक हमारी गतिविधियों के जरिए India में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगभग 28 लाख रोजगार सृजित हुए हैं. हमारा लक्ष्य है कि 2030 के अंत तक यह संख्या बढ़कर करीब 38 लाख हो जाए.
इससे पहले जेसी ने मुलाकात के तुरंत बाद पीएम मोदी के साथ तस्वीर साझा कर लिखा, “Prime Minister नरेंद्र के साथ अमेजन के India में भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई मुलाकात बेहद अच्छी रही. हम एक दशक से अधिक समय से India में ग्राहकों, विक्रेताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और उद्योगों को सेवाएं दे रहे हैं और अभी हमारी यात्रा की शुरुआत ही हुई है.”
–
केआर/
Skip to content