‘पीएम मोदी का कार्यकाल परिवर्तनकारी’, दुनियाभर के नेताओं ने भारत की बढ़ती वैश्विक ताकत की सराहना की

बर्लिन, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi के India के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister बनने पर दुनिया भर के नेताओं ने उन्हें बधाई दी है. कई वैश्विक नेताओं ने उनके नेतृत्व को परिवर्तनकारी बताते हुए India की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और विकास की सराहना की.

जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने Prime Minister मोदी को बधाई देते हुए कहा कि India के लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister बनने पर उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं. उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की इच्छा जताई और आगामी अंतर-सरकारी वार्ता के लिए Prime Minister मोदी का जर्मनी में स्वागत करने की बात कही.

कनाडा के Prime Minister और लिबरल पार्टी के नेता मार्क कार्नी ने भी Prime Minister मोदी को बधाई देते हुए कहा कि India और कनाडा के बीच साझेदारी नए सिरे से मजबूत हो रही है और दोनों देशों की समृद्धि के लिए साथ मिलकर काम करने की उम्मीद है.

ग्रीस के Prime Minister किरियाकोस मित्सोताकिस ने Prime Minister मोदी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह India और ग्रीस के बीच रणनीतिक साझेदारी और सहयोग को और गहरा करने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने कहा कि दोनों देश मिलकर यूरोप और एशिया के बीच सहयोग के नए पुल बनाते रहेंगे.

ब्रिटेन के पूर्व Prime Minister ऋषि सुनक ने Prime Minister मोदी के इस रिकॉर्ड को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि बताया. उन्होंने कहा कि India की जनता ने लगातार उन पर भरोसा जताया है और वह देश की सेवा में आगे भी सफल रहें, यही उनकी शुभकामना है.

अफगानिस्तान के पूर्व President हामिद करज़ई ने भी Prime Minister मोदी को बधाई देते हुए उनके सफल नेतृत्व की कामना की. उन्होंने कहा कि India की जनता ने बार-बार उन पर विश्वास जताया है और वह देश की सेवा में आगे भी सफलता प्राप्त करें.

आयरलैंड के पूर्व Prime Minister लियो वराडकर ने Prime Minister मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में India दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं, बुनियादी ढांचे और कल्याणकारी योजनाओं में सुधार हुआ है तथा महिलाओं का सशक्तिकरण हुआ है.

अमेरिकी सीनेटर जॉन कॉर्निन ने Prime Minister मोदी के नेतृत्व को “पूरी तरह परिवर्तनकारी” बताया. उन्होंने कहा कि 1.4 अरब लोगों के विश्वास और लगातार तीन लोकतांत्रिक जनादेश के आधार पर 4,399 दिनों तक नेतृत्व करना बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी के कार्यकाल में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, India दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था बना और भारत-अमेरिका संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं.

ब्रिटेन के सांसद बॉब ब्लैकमैन ने भी Prime Minister मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने Gujarat को आर्थिक शक्ति केंद्र बनाने के बाद पूरे India में विकास की नई दिशा दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने गरीबों के जीवन स्तर को सुधारने को अपना मिशन बनाया और उनके नेतृत्व में India लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहा है.

ब्लैकमैन ने कहा कि India आज दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है. उन्होंने Prime Minister मोदी के लंबे Political जीवन और सेवा के लिए आभार व्यक्त करते हुए उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की.

उल्लेखनीय है कि Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को केंद्र की सत्ता में 12 वर्ष पूरे करते हुए 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लिया. इसके साथ ही वह लगातार निर्वाचित Prime Minister के रूप में देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले Prime Minister बन गए हैं और उन्होंने पूर्व Prime Minister जवाहरलाल नेहरू के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया.

डीएससी