
चेन्नई, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi ने अपने कार्यकाल के 12 साल पूरे कर लिए हैं, जिसकी भाजपा नेता तमिलिसै सौंदरराजन ने तारीफ की और इसे आम कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा में ऐसा नहीं होता है कि आपका संबंध अगर एक किसी संभ्रांत परिवार से जुड़ा हुआ है, तो आप Political बुलंदियों को छूएंगे ही. यह भाजपा है, यहां पर हर व्यक्ति को अपना सफर शून्य से शुरू करना होता है.
तमिलिसै सौंदरराजन ने कहा कि हम सभी देख सकते हैं कि कैसे Prime Minister मोदी ने एक आम कार्यकर्ता के रूप में अपने Political सफर का आगाज किया और इस मुकाम पर पहुंचे हैं. यकीनन उनका सफर पार्टी के हर उस कार्यकर्ता के लिए प्रेरणादायक है, जो जमीनी स्तर पर कड़ी मेहनत है. यह हम सभी लोगों के लिए खुशी की बात है कि Prime Minister Narendra Modi सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहे. अगर उनके मुख्यमंत्रित्व कार्य को भी जोड़ दिया जाए, तो यह कहना गलत नहीं होगा कि उनके पास राजनीति का एक विशाल अनुभव है, जिसका फायदा निश्चित तौर पर आगामी पीढ़ियों को मिल सकता है.
इसके अलावा, उन्होंने केंद्र Government की ओर से शुरू की गई विकास योजनाओं का भी उल्लेख किया, जिसका सीधा फायदा आज की तारीख में तमिलनाडु की जनता को मिल पा रहा है. तमिलिसै सौंदरराजन ने कहा कि यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की तारीख में Prime Minister Narendra Modi तमिलनाडु के बेटे के रूप में काम कर रहे हैं. Prime Minister ने अपने कार्यकाल के दौरान ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है, जिसका सीधा फायदा तमिलनाडु की जनता को मिल पा रहा है. केंद्र Government ने आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना और जन औषधि योजनाओं की शुरुआत करके प्रदेश की जनता के सर्वांगीण विकास का काम किया है. Prime Minister ने अपने कार्यकाल में यह सुनिश्चित किया है कि किसी के भी हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए.
तमिलिसै सौंदरराजन ने कहा कि मैं खुद एक डॉक्टर हूं, मुझे पता है कि पहले कैसे लोगों को उपचार कराने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन, आज जिस तरह से आयुष्मान और जन औषधि योजनाओं की शुरुआत की गई है, उसका सीधा फायदा आम लोगों को मिल पा रहा है. यहां तक की पहले स्थिति ऐसी थी कि अमीर लोगों को भी अस्पताल का बिल चुकाने में चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन Prime Minister ऐसी योजनाओं और व्यवस्थाओं की शुरुआत की, जिससे आम लोगों को सीधा फायदा पहुंच सके और किसी को कोई दिक्कत नहीं हो.
इसके अलावा, उन्होंने बताया कि Prime Minister मोदी के कार्यकाल में किस तरह से बुनियादी और ढांचागत विकास पर जोर दिया गया है. उन्होंने बताया कि Prime Minister ने राज्य में कई एयरपोट की शुरुआत करके कनेक्टिविटी को बढ़ाने का काम किया, ताकि आगामी दिनों में विकास गति तेज हो सके. खासकर, दक्षिण तमिलनाडु में भी एयरपोर्ट की शुरुआत की गई है. इससे यहां के लोगों को फायदा पहुंच रहा है. राज्य में वंदे India की भी शुरुआत की गई. 11 मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया है, ताकि यहां के लोगों को कोई दिक्कत नहीं हो. आज की तारीख में तमिलनाडु की अर्थव्यवस्था को नई गति मिली है. लोगों को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंच रहा है. साथ ही राज्य की गरिमा को बढ़ाते हुए सेंगोल को संसद भवन में स्थापित किया गया. निसंदेह यह हमारे लिए गर्व का क्षण है.
भाजपा नेता ने कहा कि यह Prime Minister के पहल का ही नतीजा है कि नारी शक्ति पर विशेष जोर दिया जा रहा है. यह उनकी पहल का ही नतीजा है कि आज की तारीख में बड़ी संख्या में महिला सांसद संसद पहुंच रहे हैं. सेना में भर्ती हो रहे हैं.
इसके अलावा, उन्होंने तमिलनाडु के Chief Minister जोसेफ विजय पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जोसेफ विजय को इतने दिन सीएम की कमान संभाले हो चुके हैं. लेकिन, यह अफसोस की बात है कि अब तक महिआओं पर हो रहे अत्याचार का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.
वहीं, बिजली कटौती को लेकर भी सीएम को घेरा. उन्होंने कहा कि कल सीएम का एक जगह पर कार्यक्रम था, जहां पर बिजली चली गई. इसके बाद एलईडी की मदद से कार्यक्रम का संचालन किया गया. ऐसी स्थिति में इस बात को खारिज नहीं कर सकती है कि राज्य में बिजली कटौती की समस्या बनी हुई है और लोगों को इससे समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ऐसी स्थिति में Government को इस पर ध्यान देना होगा.
–
एसएचके/
Skip to content