अमरनाथ यात्रियों के लिए पीएम मोदी का पत्र उत्साहवर्धक, कांग्रेस में प्रतिभाओं की उपेक्षा: शाहनवाज हुसैन

New Delhi, 3 जुलाई . भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अमरनाथ यात्रियों को लेकर Prime Minister Narendra Modi के पत्र, कांग्रेस की आंतरिक हालात, पश्चिम बंगाल की Political गतिविधियों और टीएमसी में चल रहे मतभेदों को लेकर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी द्वारा अमरनाथ यात्रियों के लिए लिखा गया पत्र श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाने वाला है. वहीं, कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी में प्रतिभाशाली नेताओं की लगातार उपेक्षा की जा रही है.

Prime Minister Narendra Modi द्वारा अमरनाथ यात्रियों के नाम लिखे गए पत्र पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि Prime Minister मोदी ने अमरनाथ यात्रियों को यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी हैं और उनकी यात्रा सुखद हो, इसकी कामना की है. पीएम मोदी सभी लोगों की चिंता करते हैं. समाज में कहीं भी कोई बड़ा अवसर हो रहा हो, उस पर उनकी नजर रहती है. Prime Minister मोदी का यह पत्र यात्रा करने वालों के लिए बेहद उत्साहवर्धक है और इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं में खुशी का माहौल है.

पंजाब कांग्रेस के नए पैनल से मनीष तिवारी को बाहर किए जाने के सवाल पर उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस में किसी भी प्रतिभाशाली व्यक्ति की कोई जगह नहीं बची है. मनीष तिवारी पढ़े-लिखे व्यक्ति हैं, बड़े वकील रहे हैं, Union Minister रह चुके हैं और युवा नेता के रूप में भी उनकी पहचान रही है. इसके बावजूद उनकी अपनी ही पार्टी में लंबे समय से उपेक्षा की जा रही है. कांग्रेस के भीतर लगातार अंदरूनी संघर्ष चल रहा है. पंजाब कांग्रेस में चाहे चरणजीत सिंह चन्नी हों, राजा वडिंग हों, मनीष तिवारी हों या जाखड़ साहब, सभी आपस में लड़ रहे हैं. कांग्रेस के भीतर तलवारबाजी चल रही है और यह प्रतियोगिता हो रही है कि किसे गोल्ड मेडल मिलेगा. पंजाब कांग्रेस की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पार्टी ने अपने पूर्व Union Minister, सांसद और पंजाब के बड़े नेता मनीष तिवारी को ही बाहर कर दिया.

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला के पश्चिम बंगाल दौरे पर शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को बहुत वर्षों बाद लोकतांत्रिक व्यवस्था मिली है. उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कम्युनिस्ट शासन के दौरान लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर किया गया और ममता बनर्जी के सत्ता में आने के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों की पूरी तरह हत्या हो गई. अब भारतीय जनता पार्टी की नई Government बनी है और Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिरला वहां पहुंचे हैं, जहां वे लोगों को संबोधित भी करेंगे. यह एक अच्छी शुरुआत है.

टीएमसी में चल रहे अंदरूनी मतभेद और विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी की चुनाव आयोग से मुलाकात पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस अब पश्चिम बंगाल में इतिहास बन गई है. ममता बनर्जी का साथ सांसदों, विधायकों, कार्यकर्ताओं, पंचायत समिति के सदस्यों और यहां तक कि मेयरों ने भी छोड़ दिया है. अब केवल उनका भतीजा ही उनके साथ है. तृणमूल कांग्रेस का बहुमत उनके खिलाफ हो चुका है और ममता बनर्जी अल्पमत में रह गई हैं. अब यह चुनाव आयोग को तय करना है कि वास्तविक पार्टी कौन है और उसका नेता कौन होगा.