कल से पीएम मोदी का इंडो-पैसिफिक मिशन, पहली मंजिल इंडोनेशिया

New Delhi, 5 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा पर Monday (6 जुलाई) को रवाना होंगे. यह Prime Minister की चौथी और मई 2018 में भारत-इंडोनेशिया संबंधों को व्यापक रणनीतिक साझेदारी का दर्जा मिलने के बाद पहली द्विपक्षीय यात्रा होगी.

इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो के निमंत्रण पर Prime Minister मोदी आधिकारिक यात्रा करेंगे. विदेश मंत्रालय के मुताबिक जकार्ता में Prime Minister मोदी President प्रबोवो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे और दोनों देशों के बीच साझेदारी की प्रगति की समीक्षा करेंगे. वह भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे.

यात्रा के दौरान Prime Minister योग्याकार्ता स्थित यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल प्रांबानन मंदिर परिसर का भी दौरा करेंगे, जो India और इंडोनेशिया के साझा सांस्कृतिक संबंधों का प्रमुख प्रतीक माना जाता है.

दोनों देशों के बीच रिश्ते दशकों पुराने हैं. इंडोनेशिया के पहले President सुकर्णो 1950 में India के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बने थे. दुनिया में हिंदू देवता की सबसे ऊंची प्रतिमा भी इंडोनेशिया में स्थित है. वहीं, Odisha के पूर्व Chief Minister और स्वतंत्रता सेनानी बीजू Patnaयक ने इंडोनेशिया के स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जिसके लिए Patnaयक को मानद रूप से इंडोनेशिया की नागरिकता दी गई और उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान ‘भूमि पुत्र’ से भी नवाजा गया था.

इंडोनेशिया के बाद, Prime Minister मोदी 8 से 10 जुलाई तक ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न का दौरा करेंगे. यह यात्रा ऑस्ट्रेलिया के Prime Minister एंथनी अल्बनीज के निमंत्रण पर हो रही है. मेलबर्न में, Prime Minister मोदी, Prime Minister अल्बनीज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. वह ऑस्ट्रेलिया की गवर्नर-जनरल सैम मोस्टिन से भी मुलाकात करेंगे. Prime Minister भारत-ऑस्ट्रेलिया सीईओ फोरम में हिस्सा लेंगे और दोनों देशों के प्रमुख उद्योगपतियों को संबोधित करेंगे. साथ ही, भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे.

ऑस्ट्रेलिया के बाद Prime Minister मोदी 10 से 11 जुलाई तक न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की आधिकारिक यात्रा करेंगे. करीब चार दशक बाद किसी भारतीय Prime Minister की यह पहली आधिकारिक न्यूजीलैंड यात्रा होगी. ऑकलैंड में Prime Minister मोदी न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. दोनों नेता व्यापार, वाणिज्य, रक्षा और अन्य क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग की समीक्षा करेंगे, जिनमें पिछले दो वर्षों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है.

केआर/