पीएम मोदी ने की कांग्रेस नेता अजय राय के स्वस्थ होने की कामना, अस्पताल में चल रहा इलाज

Lucknow, 2 मई . उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद Friday को Lucknow के एक निजी अस्पताल में उनको भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि उन्हें चक्कर आया और वे बेहोश हो गए. Prime Minister Narendra Modi ने अजय राय के जल्द स्वस्थ होने किए कामना की है.

social media प्लेटफॉर्म एक्स पर Prime Minister Narendra Modi ने एक पोस्ट के जरिए अजय राय के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है.

Prime Minister Narendra Modi ने अजय राय के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए लिखा कि अजय राय के अस्वस्थ होने की जानकारी मिली है और वह उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

जानकारी के अनुसार, अजय राय ने दिन में पार्टी द्वारा आयोजित शिक्षकों और डॉक्टरों के सम्मेलन में भाग लिया था, जिसमें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे. इसी दौरान उन्होंने बेचैनी और दर्द की शिकायत की थी.

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें तुरंत Lucknow के एक निजी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया.

बताया जा रहा है कि अजय राय को अचानक सीने में दर्द, बेचैनी और बेहोशी की शिकायत के बाद भर्ती किया गया. डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है और इलाज जारी है.

फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए है, और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है.

शाम को अजय राय ने मीडिया से बातचीत की थी. इसमें उन्होंने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी पर अपनी राय रखते हुए कहा था कि हम तो शुरू से ही कहते आ रहे थे कि गैस की कीमतें बढ़ाई जाएंगी. और जैसे ही चुनाव और मतदान खत्म हुआ, आप उनकी चालाकी देख सकते हैं. Government ने मतदान खत्म होते ही, उन्होंने तुरंत रातों-रात कीमतें बढ़ा दीं.

एएमटी/एमएस