
New Delhi, 19 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को जम्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए जीवन को आसान बनाने की दिशा में Chief Minister रेखा गुप्ता के प्रयासों की भी सराहना की.
Prime Minister Narendra Modi ने Sunday को social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं. दिल्ली के विकास को बढ़ावा देने और लोगों के लिए ‘जीवन को आसान बनाने’ की दिशा में उनके प्रयास सराहनीय हैं. उनके लंबे जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी Chief Minister रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वह दिल्ली के नागरिकों के विकास और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही हैं. वे इसी तरह लोगों की सेवा और दिल्ली की प्रगति में अपना योगदान देती रहें. उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और लंबी उम्र की कामना करता हूं.”
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए पोस्ट में लिखा, “मोदी जी के नेतृत्व में आप दिल्ली को सुंदर, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ा रही हैं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं.”
केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. सुशासन, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति आपकी प्रतिबद्धता दिल्ली के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दे रही है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं.”
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ‘एक्स’ पर लिखा, “दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में दिल्ली के सर्वांगीण विकास, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता के संकल्प को साकार करने की दिशा में आपके प्रयास निरंतर गति प्राप्त करें. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”
–
डीसीएच/
Skip to content