पीएम मोदी आज से सेशेल्स की यात्रा पर, राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ के तौर पर होंगे शामिल

New Delhi, 27 जून . Prime Minister Narendra Modi Saturday (27 जून) से सेशेल्स की राजकीय यात्रा पर जाएंगे. वे वहां देश के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ (सम्मानित अतिथि) के तौर पर शामिल होंगे. Prime Minister मोदी, सेशेल्स के President पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर सेशेल्स की यात्रा करेंगे.

विदेश मंत्रालय (एमईए) के बयान के अनुसार, इस यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी President हर्मिनी के साथ दोनों देशों के बीच सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे और आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे.

Prime Minister मोदी सेशेल्स की नेशनल असेंबली को संबोधित करेंगे और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत करेंगे.

विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है, “India और सेशेल्स के बीच लंबे समय से साझेदारी है, जो साझा ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच आपसी संबंधों पर आधारित है. हिंद महासागर क्षेत्र में एक अहम समुद्री पड़ोसी होने के नाते, सेशेल्स India के ‘विजन महासागर’ (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी और समग्र प्रगति) और ‘ग्लोबल साउथ’ के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में एक खास स्थान रखता है.”

बयान में आगे कहा गया है, पीएम मोदी की सेशेल्स यात्रा दोनों देशों के बीच मजबूत और लंबे समय से चली आ रही दोस्ती को फिर से पक्का करेगी और सभी क्षेत्रों में आपसी संबंधों को बेहतर बनाने की दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करेगी.

इससे पहले अप्रैल में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने मॉरीशस में 9वें हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान सेशेल्स के अपने समकक्ष बैरी फॉरे से मुलाकात की थी और विक्टोरिया को मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने में मदद करने के लिए New Delhi की प्रतिबद्धता जताई थी.

जयशंकर ने एक्स पर पोस्ट किया था, “9वें हिंद महासागर सम्मेलन के दौरान सेशेल्स के विदेश मंत्री बैरी फॉरे से मिलकर बहुत अच्छा लगा. India मौजूदा आर्थिक चुनौतियों से निपटने में सेशेल्स का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है. स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज को लागू करने की दिशा में उठाए गए कदमों का स्वागत किया.”

फरवरी में सेशेल्स के President छह दिन की सरकारी यात्रा पर India आए थे. इस यात्रा के दौरान, President हर्मिनी और पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच संबंधों के सभी पहलुओं पर बातचीत की और डिजिटल बदलाव के क्षेत्र में भी मिलकर काम करने पर सहमति जताई.

सेशेल्स के लोगों के फायदे के लिए वहां गवर्नेंस को डिजिटल बनाने की ज़रूरत को समझते हुए India ने सेशेल्स की जरूरतों और मांगों के अनुसार डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) बनाने में मदद करने पर सहमति जताई, जिसमें डिजिटल पेमेंट भी शामिल है.

दोनों देशों द्वारा अपनाए गए ‘बेहतर जुड़ाव के ज़रिए सस्टेनेबिलिटी, आर्थिक विकास और सुरक्षा के लिए संयुक्त विज़न’ के तहत, पीएम मोदी ने सस्टेनेबिलिटी, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, क्षमता निर्माण, मुश्किल हालात से उबरने की क्षमता और समावेशी विकास पर ध्यान देते हुए सेशेल्स के राष्ट्रीय विकास एजेंडा में एक भरोसेमंद साथी बने रहने के India के संकल्प को दोहराया.

India और सेशेल्स के संबंधों को “गतिशील और बेहतरीन” बताते हुए सेशेल्स में India के हाई कमिश्नर रोहित राठीश ने Friday को कहा कि दोनों देश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), साइबरस्पेस, साइबर सुरक्षा, समुद्री विज्ञान और संरक्षण, और ब्लू इकोनॉमी जैसे नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं.

Prime Minister की यात्रा से पहले से ​​बात करते हुए राठीश ने कहा कि India और सेशेल्स के बीच कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने और कई क्षेत्रों में अहम नतीजों की घोषणा होने की उम्मीद है. उन्होंने फरवरी में सेशेल्स के President पैट्रिक हर्मिनी की India यात्रा और पिछले साल अक्टूबर में उपPresident जगदीप धनखड़ की सेशेल्स यात्रा का भी जिक्र किया, जिससे उच्च-स्तरीय द्विपक्षीय बातचीत में आई तेजी का पता चलता है.

ओपी/एएस