
New Delhi, 11 जून . Prime Minister Narendra Modi स्लोवाकिया और फ्रांस के दौरे पर जाने वाले हैं. India के विदेश मंत्रालय ने बताया कि स्लोवाक रिपब्लिक के Prime Minister रॉबर्ट फिको के आमंत्रण पर हमारे Prime Minister 14 से 16 जून तक स्लोवाक रिपब्लिक का आधिकारिक दौरा करेंगे. इसके साथ ही पीएम मोदी फ्रांस का भी दौरा करेंगे.
विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज ने कहा, “स्लोवाक रिपब्लिक के Prime Minister, रॉबर्ट फिको के बुलावे पर, हमारे Prime Minister 14 से 16 जून तक स्लोवाक रिपब्लिक के सरकारी दौरे पर आएंगे. यह दौरा ऐतिहासिक है क्योंकि 1993 में आजादी के बाद से यह किसी भारतीय Prime Minister का स्लोवाक रिपब्लिक का पहला दौरा होगा. Prime Minister 14 जून को ब्रातिस्लावा पहुंचेंगे. अगले दिन, Prime Minister का ऐतिहासिक महल में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, जिसके बाद स्लोवाकिया के Prime Minister के साथ उनकी डेलीगेशन लेवल और वन-ऑन-वन मीटिंग होगी.”
विदेश सचिव (पश्चिम) ने बताया कि Prime Minister मोदी स्लोवाकिया के पीएम के साथ स्लोवाक बिजनेस लीडर्स से भी बातचीत करेंगे ताकि आर्थिक जुड़ाव को गहरा किया जा सके, निवेश को बढ़ाया जा सके और परिवहन, नवीकरणीय ऊर्जा, नई तकनीक और रक्षा उत्पादन जैसे जरूरी क्षेत्र में सहयोग बढ़ाया जा सके. Prime Minister स्लोवाकिया के President, पीटर पेलेग्रिनी के साथ भी प्रेसिडेंशियल पैलेस में बातचीत करेंगे.
उन्होंने कहा President Prime Minister के सम्मान में एक सरकारी दावत देंगे. India और स्लोवाकिया के बीच बहुत अच्छे और सौहार्दपूर्ण संबंध हैं. दोनों देशों के बीच कई क्षेत्र में बातचीत होती है, जिसमें व्यापार और निवेश, रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु, डिजिटलाइजेशन, साइबर सुरक्षा, स्किल डेवलपमेंट, एकेडमिक और सांस्कृतिक क्षेत्र शामिल हैं.
सिबी जॉर्ज ने कहा, “India और स्लोवाकिया के बीच हाल के सालों में आपसी संबंधों में तेजी आई है, जिसकी पहचान दोनों तरफ से आपसी उच्च स्तरीय Political बातचीत से हुई है. India की President पिछले साल अप्रैल में स्लोवाकिया के सरकारी दौरे पर आई थीं. स्लोवाक रिपब्लिक के President इस साल फरवरी में एआई इम्पैक्ट समिट के लिए India आए थे. हाल ही में स्लोवाकिया में भारतीय समुदाय बढ़कर लगभग 11,000 हो गया है. भारतीय समुदाय यूक्रेनियन समुदाय के बाद स्लोवाकिया में दूसरा सबसे बड़ा डायस्पोरा है. योग, आयुर्वेद, भारतीय खाना और फिल्मों सहित भारतीय संस्कृति स्लोवाकिया में प्रसिद्ध हो गई है.”
विदेश सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ड ने कहा, “स्लोवाकिया के विदेश मंत्री ने 2023, 2024 और 2025 में रायसीना डायलॉग में हिस्सा लिया. India और स्लोवाकिया मल्टीलेटरल फोरम पर भी मिलकर काम करते हैं, जो बहुपक्षवाद के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को दिखाता है. स्लोवाकिया ने 2022 में ऑपरेशन गंगा के दौरान यूक्रेन से भारतीयों को निकालने में बहुत मदद की थी. स्लोवाकिया ने पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमलों की निंदा की और India के लोगों के साथ एकजुटता दिखाई, जो आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में हमारी प्रतिबद्धता को दिखाता है.”
India में स्लोवाकिया के राजदूत रॉबर्ट मैक्सियन ने एक वीडियो जारी कर कहा, “प्रिय India वासियों, हम India के Prime Minister Narendra Modi का स्वागत करते हैं. Prime Minister की स्लोवाकिया यात्रा, India और स्लोवाकिया के संबंधों में एक ऐतिहासिक अवसर है. आशा है कि उनकी ये यात्रा, India और स्लोवाकिया के संबंधों को और मजबूत करेगी.”
इसके अलावा, विदेश मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव पीयूष श्रीवास्तव ने कहा, “Prime Minister मोदी फ्रांस के अपने दौरे की शुरुआत नीस से करेंगे. यह दौरा इमैनुएल मैक्रों के बुलावे पर हो रहा है.”
–
एबीएम
Skip to content