
New Delhi, 4 जून . Prime Minister Narendra Modi Thursday को Gujarat के सूरत और केंद्र शासित प्रदेश दमन का दौरा करेंगे. इस दौरान वे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, राष्ट्र को समर्पण और आधारशिला रखेंगे. इसके बाद दमन में भी करीब 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे.
Prime Minister Thursday को दोपहर लगभग 2:30 बजे सूरत जिले के हजीरा पहुंचेंगे जहां वे चल रहे औद्योगिक कार्यों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. शाम 4:15 बजे सूरत में जनसभा को संबोधित करने के साथ ही वे 18,800 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
Prime Minister वडोदरा-Mumbai 8-लेन एक्सेस नियंत्रित एक्सप्रेसवे के पैकेज VI और VII को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इससे Gujarat और Maharashtra के बीच हाई-स्पीड परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक कनेक्टिविटी मजबूत होगी. इसके अलावा, Prime Minister एनएच-56 के महत्वपूर्ण खंडों को चार लेन बनाने की आधारशिला रखेंगे. यह परियोजना आदिवासी इलाकों में सड़क कनेक्टिविटी बढ़ाएगी और ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ तक पहुंच को आसान बनाएगी.
सूरत में 200 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन किया जाएगा. यह अस्पताल आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं, 24 घंटे इमरजेंसी और ट्रॉमा केयर उपलब्ध कराएगा. इसके अलावा बिजली ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार, वलसाड में सुधार-आधारित बिजली वितरण योजना, दहेज पीसीपीआईआर और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क जैसी कई महत्वपूर्ण औद्योगिक और उपयोगिता परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास होगा.
सूरत कार्यक्रम के बाद Prime Minister दमन रवाना होंगे. शाम 6:15 बजे वे ‘नमो’ हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे. इसके तुरंत बाद ‘नमो’ अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा. दमन में कुल 2,970 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और समर्पण होगा, जिनमें करीब 1,340 करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं. शाम 7:15 बजे Prime Minister 1,630 करोड़ रुपए की नई परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. इनमें आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और निफ्ट कैंपस शामिल हैं.
Prime Minister लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश के लिए 885 करोड़ रुपए की चार महत्वपूर्ण बंदरगाह परियोजनाओं की भी आधारशिला रखेंगे. कल्पेनी और कदमत द्वीपों पर बनने वाली इन बहुउद्देशीय जेटियों से बड़े क्रूज जहाजों और यात्री जहाजों की बर्थिंग आसान होगी. इससे पर्यटन, मछली पालन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बड़ा बूस्ट मिलेगा.
ये सभी परियोजनाएं सड़क, स्वास्थ्य, हवाई संपर्क, बिजली, औद्योगिक विकास और पर्यटन क्षेत्र को मजबूत करेंगी. विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों, पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान केंद्रित किया गया है. Prime Minister दोनों स्थानों पर जनसभा को भी संबोधित करेंगे. यह दौरा Gujarat और दादरा-नगर हवेली-दमन-दीव के विकास को नई गति देने वाला माना जा रहा है.
–
एससीएच/पीएम
Skip to content