पीएम मोदी 5 जून को गुजरात में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

गांधीनगर, 3 जून . Prime Minister Narendra Modi 5 जून, यानी विश्व पर्यावरण दिवस, पर सूरत-Gujarat के दौरे पर आ रहे हैं. इस दौरे के दौरान वे दक्षिण Gujarat क्षेत्र को 12,421 करोड़ रुपए की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की भेंट देंगे.

पीएम मोदी वडोदरा-Mumbai एक्सप्रेसवे के दो पैकेजों का लोकार्पण करेंगे तथा चार अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे. राष्ट्रीय राजमार्ग की इन परियोजनाओं से दक्षिण Gujarat सहित पूरे राज्य में कनेक्टिविटी बेहतर होगी तथा स्थानीय आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी.

Prime Minister के करकमलों से वडोदरा-Mumbai एक्सप्रेसवे पर 36 किलोमीटर लंबे कीम-एना सेक्शन (पैकेज 6) और 27.50 किलोमीटर लंबाई के गणदेवा से एना सेक्शन (पैकेज 7) का लोकार्पण होगा. इन दोनों पैकेजों का निर्माण 7689 करोड़ रुपए के खर्च से किया गया है. इन दोनों पैकेजों में मेजर ब्रिज, माइनर ब्रिज, रेल रोड ब्रिज, फ्लाईओवर्स और व्हीकल अंडरपास (वीओपी) का व्यापक नेटवर्क तैयार किया गया है. स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए दोनों पैकेजों में कुल 70 अंडरपास ओर 2 इंटरचेंज बनाए गए हैं. 8 लेन सड़क की शुरुआत होने से इस क्षेत्र में कनेक्टिविटी और मजबूत होगी और त्वरित परिवहन संभव होगा. ड्राइवरों की सुरक्षा और सहूलियत बढ़ाने के लिए इन दोनों पैकेजों पर कुल 7 सुविधा युक्त रेस्ट एरिया बनाए जाएंगे.

दिल्ली-Mumbai एक्सप्रेसवे पर इन दो पैकेजों के शुरू होने से आने वाले माल ढुलाई और तेज होगी तथा भारतमाला परियोजना के लक्ष्य के अनुसार स्थानीय उद्योगों के लिए लॉजिस्टिक्स के खर्च को कम करने में मदद मिलेगी.

इसके अलावा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की 4732 करोड़ रुपए के खर्च से चार अन्य परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिनमें एनएच-56 (पैकेज 4) के धमासिया से बिटाडा/मोवी की फोरलेनिंग, एनएच-56 (पैकेज 6) के नसरपोर से मलोथा की फोरलेनिंग, सूरत हजीरा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-53) पर सिक्स लेन वीयूपी यानी व्हीकल अंडरपास (रिलायंस) और वीयूपी कम फ्लाईओवर (कावास) शामिल हैं.

Gujarat में एनएच-56 के अप्रगेडेशन के अंतर्गत धमासिया-बिटाड़ा और नसारपोर-मलोथा सेक्शन को फोरलेन बनाने से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तथा इस क्षेत्र के जनजातीय जिलों (नर्मदा, तापी, वलसाड, छोटा उदेपुर) तक कनेक्टिविटी बढ़ेगी. ये फोरलेन सड़कें किसानों, उद्योगों और ट्रेड रूट को जोड़कर स्थानीय विकास में योगदान देंगी.

107.67 किलोमीटर की कुल लंबाई की इस फोरलेन सड़क के निर्माण से यात्रा का समय 40 मिनट तक कम हो जाएगा, जबकि औसत गति में 75 फीसदी की वृद्धि देखने को मिलेगी. यह फोरलेन सड़क फार्मा, मेडिकल क्लस्टर, फिशिंग सी-फूड क्लस्टर, इस क्षेत्र के जनजातीय जिलों तथा लॉजिस्टिक्स नोड्स (एक एयरपोर्ट, 02 रेलवे स्टेशन और 02 बंदरगाह) को जोड़ेगी.

राष्ट्रीय राजमार्ग 53 के हजीरा बंदरगाह-सूरत विभाग पर लगभग 149 करोड़ रुपए की दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा. नए 6-लेन फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण से हजीरा पोर्ट और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए भारी मालवाहक वाहनों की अवरोध मुक्त एवं त्वरित आवाजाही सुनिश्चित होगी. इससे समुद्री व्यापार और औद्योगिक विकास के साथ-साथ सूरत के स्थानीय लोगों को सुरक्षित और यातायात जाम से मुक्त यात्रा की सुविधा मिलेगी. इस फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण से हजीरा बंदरगाह के निकट स्थित भारी औद्योगिक क्षेत्र में भीड़ कम होगी और सुगम परिवहन सुनिश्चित होगा.

डीकेपी/