पीएम मोदी 17 जुलाई को जींद में दिखाएंगे हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी: रणबीर गंगवा

चंडीगढ़, 7 जुलाई . Haryana Government के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने Prime Minister Narendra Modi के प्रस्तावित Haryana दौरे को लेकर कहा कि 17 जुलाई का दिन प्रदेश के लिए ऐतिहासिक होने वाला है. Prime Minister मोदी जींद में India की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. दौरे के दौरान कई नई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किए जाने की संभावना है. इस दौरान उन्होंने कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर भी निशाना साधा और हांसी के चनोत गांव में पानी की समस्या को लेकर विपक्ष के आरोपों को निराधार बताया.

रणबीर गंगवा ने कहा कि पूरे Haryana के लिए यह गर्व और खुशी का विषय है कि Prime Minister Narendra Modi एक बार फिर प्रदेश का दौरा करने आ रहे हैं. Prime Minister मोदी का Haryana से विशेष लगाव रहा है और उनका हर दौरा प्रदेश के लिए नई सौगातें लेकर आता है. Prime Minister मोदी 17 जुलाई को जींद पहुंचकर India की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे, जो जींद से सोनीपत के बीच संचालित होगी.

यह परियोजना देश के रेलवे क्षेत्र में स्वच्छ ऊर्जा और आधुनिक तकनीक की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. Prime Minister मोदी के दौरे के दौरान केवल हाइड्रोजन ट्रेन ही नहीं, बल्कि कई अन्य विकास योजनाओं का भी उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा. पीएम मोदी जब भी Haryana आते हैं, कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और प्रदेश को विकास की नई सौगातें मिलती हैं. पूरा Haryana Prime Minister के स्वागत के लिए उत्साहित है और लोग उनके आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Haryana कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त के प्रदेश दौरे पर प्रतिक्रिया देते हुए रणबीर गंगवा ने कहा कि यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है कि वह किसे प्रभारी बनाती है और कौन प्रदेश का दौरा करता है. हालांकि, उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस आज नेतृत्वविहीन और गुटबाजी से जूझ रही है. कांग्रेस के भीतर विभिन्न गुटों के बीच न तो विचारों का तालमेल है और न ही नेतृत्व को लेकर एकजुटता दिखाई देती है. ऐसी स्थिति में किसी नए प्रभारी के आने से पार्टी की हालत में कोई विशेष सुधार होने वाला नहीं है. कांग्रेस लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता का विश्वास खो चुकी है और यही कारण है कि उसका Political आधार लगातार कमजोर होता जा रहा है. आने वाले समय में कांग्रेस का जनाधार और भी घटेगा.

हिसार जिले के हांसी क्षेत्र के चनोत गांव में पानी की समस्या को लेकर चल रहे ग्रामीणों के धरने और विपक्ष के आरोपों पर भी रणबीर गंगवा ने टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि विपक्ष बिना तथ्यों के आरोप लगा रहा है और केवल Political लाभ लेने के उद्देश्य से ग्रामीणों को गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. राज्य Government ने पहले दिन से स्पष्ट कर दिया था कि चनोत गांव के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराना Government की जिम्मेदारी है और Government इस जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएगी. गांव में पानी की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी.

गंगवा ने बताया कि समस्या की असली वजह लगातार बढ़ा जलस्तर है. दादरी, भिवानी और हिसार क्षेत्रों में भूजल स्तर बढ़ने के कारण भूमिगत पानी और नहरी पानी आपस में मिल गए, जिससे जल भंडारण टैंक की तली क्षतिग्रस्त हो गई. ऐसी स्थिति केवल चनोत गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे Haryana में लगभग 300 जल टैंक इस प्रकार की समस्या से प्रभावित हुए हैं. प्रदेश के Chief Minister नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य Government ने इन सभी टैंकों की मरम्मत के लिए अलग से बजट उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है. चनोत गांव के जल टैंक के पुनर्निर्माण के लिए 7.5 करोड़ रुपए का टेंडर पहले ही जारी किया जा चुका है. टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा.

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अमृत योजना के तहत जिस नहर से पानी की आपूर्ति की जा रही है, उसी से चनोत गांव के लिए अलग पाइपलाइन भी बिछाई जा रही है. इसके पूरा होने के बाद गांव में पेयजल की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ बाहरी लोग और विपक्षी दलों के कार्यकर्ता ग्रामीणों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि Government लगातार समाधान की दिशा में काम कर रही है. चनोत गांव के लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या Political बयानबाजी पर ध्यान न दें. गांव को पर्याप्त और नियमित पेयजल उपलब्ध कराना Government और संबंधित विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है तथा इस दिशा में सभी आवश्यक कदम तेजी से उठाए जा रहे हैं.

/