
देहरादून/New Delhi, 13 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi Tuesday को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. यह दौरा राज्य के लिए बेहद अहम माना जा रहा है.
Prime Minister इस दौरान बहुप्रतीक्षित दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे और टिहरी में 1,000 मेगावाट क्षमता वाले देश के पहले वेरिएबल स्पीड पंप स्टोरेज संयंत्र का भी लोकार्पण करेंगे.
इसे लेकर उत्तराखंड के Chief Minister पुष्कर सिंह धामी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इस एक्सप्रेसवे की वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे: उम्मीदों की उड़ान.”
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है. इसकी खास बात राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के बीच से गुजरने वाला 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर है, जो एशिया का सबसे लंबा कॉरिडोर माना जा रहा है. इससे हाथी और बाघ जैसे वन्यजीव सुरक्षित रूप से सड़क के नीचे से गुजर सकेंगे.
इसके अलावा डाट काली मंदिर के पास 340 मीटर लंबी नई सुरंग बनाई गई है, जिससे पुराने घुमावदार पहाड़ी रास्तों की जगह सीधा और आसान रास्ता मिलेगा. एक्सप्रेसवे 6 से 12 लेन का है, जिसमें दिल्ली के अक्षरधाम से लोनी तक का हिस्सा 12 लेन का बनाया गया है. इसकी डिज़ाइन स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा रखी गई है.
यह एक्सप्रेसवे अक्षरधाम मंदिर से शुरू होकर उत्तर प्रदेश के बागपत, बड़ौत, शामली और सहारनपुर जैसे शहरों से होते हुए देहरादून तक पहुंचेगा. इसमें 50.7 किलोमीटर लंबा हरिद्वार स्पर भी शामिल है, जिससे दिल्ली से हरिद्वार की दूरी करीब 2 घंटे में तय की जा सकेगी. साथ ही अंबाला को जोड़ने वाला एक और स्पर भी बनाया गया है.
Prime Minister मोदी का उत्तराखंड से गहरा जुड़ाव रहा है. उनका पहला दौरा 2015 में ऋषिकेश में हुआ था. तब से वे केदारनाथ मंदिर के पांच दौरे कर चुके हैं और बद्रीनाथ, मुखबा व आदि कैलाश जैसे धार्मिक स्थलों का भी भ्रमण कर चुके हैं.
–
पीएम
Skip to content