पीएम मोदी 5 जून को गुजरात और दमन के दौरे पर रहेंगे; 21,700 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं की देंगे सौगात

New Delhi, 4 जून . Prime Minister Narendra Modi 5 जून को Gujarat और दमन के दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह सूरत और दमन में 21,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों में जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे.

Prime Minister दोपहर करीब 2:30 बजे Gujarat के सूरत जिले स्थित हजीरा पहुंचेंगे, जहां वह चल रही औद्योगिक गतिविधियों और बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे. इसके बाद शाम करीब 4:15 बजे सूरत में लगभग 18,800 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

सूरत में Prime Minister सड़क, ऊर्जा और औद्योगिक क्षेत्रों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इनमें वडोदरा-Mumbai एक्सप्रेसवे के पैकेज-6 और पैकेज-7 का लोकार्पण शामिल है, जिससे Gujarat और Maharashtra के बीच तेज रफ्तार परिवहन, लॉजिस्टिक्स और आर्थिक संपर्क को मजबूती मिलेगी.

इसके अलावा Prime Minister राष्ट्रीय राजमार्ग-56 के महत्वपूर्ण हिस्सों को चार लेन में विकसित करने की परियोजना का शिलान्यास करेंगे. इससे आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक पहुंच आसान बनेगी.

Prime Minister सूरत में 220 बिस्तरों वाले ईएसआईसी अस्पताल का भी उद्घाटन करेंगे. यह अस्पताल आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, केंद्रीय प्रयोगशाला और 24 घंटे आपातकालीन एवं ट्रॉमा सेवाओं से सुसज्जित होगा. इसके अलावा Gujarat में इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम के तहत बिजली निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए ट्रांसमिशन नेटवर्क विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन किया जाएगा.

वह Gujarat Government की कई अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे, जिनमें वलसाड में बिजली वितरण प्रणाली का आधुनिकीकरण, दहेज पेट्रोलियम, केमिकल्स एंड पेट्रोकेमिकल्स निवेश क्षेत्र (पीसीपीआईआर) तथा सारीगाम जीआईडीसी में अपशिष्ट निपटान एवं उपचार अवसंरचना और जंबूसर बल्क ड्रग पार्क में आवश्यक उपयोगिता सुविधाओं का विकास शामिल है.

इसके बाद Prime Minister दमन पहुंचेंगे, जहां शाम करीब 6:15 बजे वह नामो एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे और नामो अस्पताल को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. इसके पश्चात शाम करीब 7:15 बजे वह दमन में लगभग 2,970 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे.

दमन में जिन परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण किया जाएगा, उनकी कुल लागत करीब 1,340 करोड़ रुपये है. इनमें नामो एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन और नामो अस्पताल प्रमुख हैं. नया टर्मिनल क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूत करेगा, जबकि नामो अस्पताल प्रतिदिन लगभग 1,500 बाह्य रोगियों (ओपीडी) को चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में सक्षम होगा.

Prime Minister लगभग 1,630 करोड़ रुपये की नई परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. इनमें आइकॉनिक ब्रिज, दमन कन्वेंशन सेंटर और राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) परिसर जैसी प्रमुख परियोजनाएं शामिल हैं. इनसे पर्यटन, निवेश और रोजगार को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आने की उम्मीद है.

Prime Minister इस अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के लिए लगभग 885 करोड़ रुपये की चार महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे. इनमें कल्पेनी और कदमत द्वीपों के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों पर बंदरगाह सुविधाओं का विकास शामिल है. इन बहुउद्देश्यीय जेटियों के निर्माण से बड़े यात्री और क्रूज जहाजों की सालभर आवाजाही संभव होगी.

इन परियोजनाओं से यात्रियों और माल ढुलाई की सुविधाएं बेहतर होंगी, साथ ही मत्स्य उद्योग, ईंधन वितरण, बर्फ आपूर्ति और नौका मरम्मत जैसी सेवाओं को भी मजबूती मिलेगी. Government का मानना है कि इससे द्वीपों की समुद्री कनेक्टिविटी मजबूत होगी, स्थानीय मछुआरों की आजीविका को समर्थन मिलेगा और पर्यटन व सामाजिक-आर्थिक विकास को गति मिलेगी.

डीएससी