
New Delhi, 25 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को India में अमेजन के 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत किया और कहा कि इससे देश युवाओं के लिए अवसर पैदा होंगे. साथ ही, यह पूरी दुनिया की India में निवेश करने को लेकर रुचि को दिखाता है.
social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अमेजन के सीईओ और प्रेसिडेंट एंडी जेसी की पोस्ट को कोट करते हुए पीएम मोदी ने लिखा, “एंडी जेसी के साथ बैठक शानदार रही. मैं India में अमेजन के रिकॉर्ड 48 अरब डॉलर के निवेश का स्वागत करता हूं. इससे हमारे युवाओं के लिए नए अवसर पैदा होंगे. साथ ही, यह India में निवेश करने के लिए दुनिया भर में बढ़ती दिलचस्पी को भी दिखाता है.”
जेसी ने अपनी पोस्ट में लिखा, “Prime Minister नरेंद्र के साथ अमेजन के India में भविष्य की योजनाओं को लेकर हुई मुलाकात बेहद अच्छी रही. हम एक दशक से अधिक समय से India में ग्राहकों, विक्रेताओं, डेवलपर्स, स्टार्टअप्स और उद्योगों को सेवाएं दे रहे हैं और अभी हमारी यात्रा की शुरुआत ही हुई है.”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने उनसे आगामी योजना पर बात की. बताया कि अमेजन आने वाले पांच वर्षों में India में 48 अरब डॉलर का निवेश कर रहा है, जिसमें 21 अरब डॉलर से अधिक निवेश एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में किया जाएगा.”
जेसी के मुताबिक, “2030 तक हमारी योजना 38 लाख नौकरियां उपलब्ध कराने, 80 अरब डॉलर के ई-कॉमर्स निर्यात को सक्षम बनाने और 1.5 करोड़ छोटे व्यवसायों तथा 40 लाख सरकारी स्कूल छात्रों तक एआई के लाभ पहुंचाने की है. आने वाले समय को लेकर उत्साहित हूं. India में हम जो कुछ बना सकते हैं, उसके लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है.”
अमेजन की आधिकारिक साइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, इस नए निवेश के साथ 2026 से 2030 के बीच India में एआई और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने के लिए अमेजन का कुल नियोजित निवेश 21 अरब डॉलर से अधिक हो जाएगा. कंपनी के अनुसार, यह India में एआई और क्लाउड क्षेत्र में सबसे बड़े वैश्विक निवेशों में से एक होगा.
–
एबीएस
Skip to content