
New Delhi, 15 जुलाई . Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र भाई पटेल को जन्मदिन पर Prime Minister Narendra Modi, सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने बधाई दी है.
Prime Minister Narendra Modi ने एक्स पर लिखा,” Gujarat के Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं. वे Gujarat को विकास की नई ऊँचाइयों पर ले जाने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने में सबसे आगे हैं. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं.”
Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने एक्स पर लिखा, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने एक्स पर लिखा,” Gujarat के Chief Minister भूपेंद्रभाई पटेल को उनके जन्मदिवस की हार्दिक शुभेच्छा. प्रदेश में हो रहे निरंतर विकास तथा जनता के कल्याण के प्रति आपकी कतिबद्धता सराहनीय है, आशा है कि प्रभु श्री राम की कृपादृष्टि आप पर सदैव बनी रहें.”
Union Minister मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “Gujarat के भूपेंद्र भाई पटेल, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ! भगवान सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की कामना करता हूं.”
उत्तर प्रदेश के Chief Minister ने एक्स पोस्ट पर लिखा, “लोकप्रिय राजनेता, Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. भगवान श्री द्वारिकाधीश जी की कृपा आप पर सदैव बनी रहे, आपके उत्तम स्वास्थ्य और सुदीर्घ व यशस्वी जीवन की कामना है.”
Rajasthan के Chief Minister भजनलाल शर्मा ने एक्स पर लिखा, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! बाबा सोमनाथ से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूं. आप जनसेवा एवं विकास के पथ पर निरंतर सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें, यही शुभेच्छा है.”
Madhya Pradesh के Chief Minister ने एक्स पर पोस्ट किया, ” Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. द्वारकाधीश भगवान से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन का आशीर्वाद प्रदान करें. आपके कुशल नेतृत्व में Gujarat निरंतर प्रगति और जनकल्याण के नए कीर्तिमान स्थापित करता रहे.”
दिल्ली की Chief Minister रेखा गुप्ता ने एक्स पर लिखा, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपके कुशल नेतृत्व में Gujarat निरंतर प्रगति के नए सोपान तय कर रहा है. प्रदेश के विकास और जनकल्याण के प्रति आपकी निष्ठा अनुकरणीय है. श्री सोमनाथ महादेव से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करती हूं.”
बिहार के Chief Minister सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “Gujarat के Chief Minister भूपेंद्र पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना है. आपके मार्गदर्शन में Gujarat निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहे.”
Haryana के सीएम ने कहा, “Gujarat के Chief Minister भूपेन्द्रभाई पटेल को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों तथा अपने दूरदर्शी नेतृत्व से Gujarat की प्रगति और जनकल्याण को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते रहें.”
–
ओपी/एएस
Skip to content