
New Delhi, 11 जून . Prime Minister Narendra Modi India के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister बन गए हैं. इस मौके पर दुनिया के तमाम देशों की तरफ से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है. ग्लोबल लीडर्स ने पीएम मोदी को बधाई संदेश दी और Prime Minister ने सभी नेताओं का धन्यवाद किया. पीएम मोदी ने मालदीव के पूर्व President मुहम्मद नशीद का धन्यवाद करते हुए कहा कि India हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और सतत विकास के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चन स्टॉकर के बधाई संदेश पर पीएम मोदी ने लिखा, “फेडरल चांसलर स्टॉकर, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मुझे आपकी हाल की India यात्रा अच्छी तरह याद है और मैं भारत-ऑस्ट्रिया संबंधों को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने का इंतजार कर रहा हूं.”
फिनलैंड के President अलेक्जेंडर स्टब को धन्यवाद देते हुए Prime Minister ने लिखा, “President स्टब, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मुझे आपकी हाल की India यात्रा और इस साल के रायसीना डायलॉग में चीफ गेस्ट के तौर पर शामिल होना अच्छी तरह याद है. हम भारत-फिनलैंड सहयोग को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.”
मालदीव के पूर्व President मुहम्मद नशीद से उन्होंने कहा, “मिस्टर नशीद, आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. India हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, खुशहाली और सतत विकास के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए भारत-मालदीव संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है.”
न्यूजीलैंड के Prime Minister क्रिस्टोफर लक्सन ने भी पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को आगे बढ़ाने में उनके साथ काम करना सुखद अनुभव रहा है.
उन्होंने एक्स पर लिखा, “India के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित Prime Minister बनने पर Narendra Modi को बधाई. भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते को साकार करने के लिए आपके साथ काम करना मेरे लिए खुशी की बात रही है. आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच सहयोग और मजबूत होगा.”
ताइवान के President लाई चिंग-ते ने एक्स पर लिखा, “India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित Prime Minister बनने पर Prime Minister Narendra Modi को बधाई. यह उपलब्धि भारतीय जनता के आपके नेतृत्व पर विश्वास को दर्शाती है. ताइवान India के साथ अपनी साझेदारी को और मजबूत करता रहेगा.”
जापान के पूर्व Prime Minister फुमियो किशिदा ने भी पीएम मोदी को Prime Minister पद पर 4,000 दिन से अधिक का कार्यकाल पूरा करने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि जल्द ही आपसे फिर मुलाकात की उम्मीद है.
ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर क्रिश्चन स्टॉकर ने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी को बधाई देते हुए कहा, “आपके नेतृत्व में India विश्व की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक और ऑस्ट्रिया तथा यूरोपीय संघ का एक बहुत मजबूत सहयोगी बनकर उभरा है.”
–
डीएससी
Skip to content