
New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi ने India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister बनने पर इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी द्वारा दी गई शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया है. Prime Minister मोदी ने कहा कि वह भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने तथा दोनों देशों और उनके नागरिकों के पारस्परिक हितों के लिए इसे नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए उत्सुक हैं.
Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “Prime Minister मेलोनी, आपकी हार्दिक शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. मैं भारत-इटली विशेष रणनीतिक साझेदारी की मजबूत गति को आगे बढ़ाने और हमारे दोनों देशों एवं नागरिकों के पारस्परिक हित में इसे और सशक्त बनाने के लिए उत्सुक हूं.”
इससे पहले इटली की Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी ने Prime Minister मोदी को India के इतिहास में सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित Prime Minister बनने पर बधाई दी थी. उन्होंने एक्स पर Prime Minister मोदी की तस्वीर साझा करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक उपलब्धि बताया था.
मेलोनी ने हाल ही में रोम में Prime Minister मोदी के साथ हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा था कि दोनों नेताओं ने India और इटली के बीच “विशेष रणनीतिक साझेदारी” की शुरुआत की है, जो भविष्य में दोनों देशों और उनके नागरिकों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगी.
गौरतलब है कि Prime Minister Narendra Modi 19-20 मई को आधिकारिक यात्रा पर इटली गए थे. उस दौरान जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर उनका स्वागत करते हुए लिखा था, “रोम में आपका स्वागत है, मेरे दोस्त!” दोनों नेताओं की मुलाकात के दौरान सुरक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स) और स्वास्थ्य समेत करीब 15 अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. साथ ही वर्ष 2027 को भारत-इटली ‘ईयर ऑफ कल्चर एंड टूरिज्म’ के रूप में मनाने का निर्णय भी लिया गया था.
इटली दौरे के दौरान दोनों नेताओं के बीच एक हल्का-फुल्का “मेलोडी” पल भी चर्चा में रहा था, जब Prime Minister मोदी ने अपनी इतालवी समकक्ष को ‘मेलोडी’ टॉफी उपहार में दी थी. इस पर मेलोनी ने मुस्कुराते हुए इसे बेहद खास और पसंदीदा उपहार बताया था.
Wednesday को Prime Minister Narendra Modi ने Prime Minister पद पर लगातार 4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा करते हुए India के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित Prime Minister बनने का रिकॉर्ड बनाया. इस अवसर पर दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. मालदीव के President, India में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, श्रीलंका के President अनुरा कुमार दिसानायके, पापुआ न्यू गिनी के Prime Minister जेम्स मारापे, त्रिनिदाद और टोबैगो की Prime Minister कमला बिसेसर सहित कई वैश्विक नेताओं ने Prime Minister मोदी की इस उपलब्धि को ऐतिहासिक बताते हुए India के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई है.
–
डीएससी
Skip to content