
जालंधर, 17 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Friday को अमृत India स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए गए जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का दौरा किया और यहां यात्रियों के लिए उपलब्ध कराई गई आधुनिक सुविधाओं का जायजा लिया. इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू भी मौजूद रहे.
Prime Minister मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण देश के विकसित India के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. नए स्वरूप में तैयार किए गए रेलवे स्टेशन केवल यात्रियों की सुविधा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि ये स्थानीय संस्कृति, विरासत और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देने वाले केंद्र बन रहे हैं.”
उन्होंने कहा, “जालंधर कैंट स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है और इसकी क्षमता में भी विस्तार किया गया है. आनंदपुर साहिब, मुक्तसर और साहिबजादा अजीत सिंह नगर सहित कई अन्य स्टेशनों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. अमृत India स्टेशन योजना के तहत विकसित किए जा रहे स्टेशन स्थानीय परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित कर रहे हैं.”
Prime Minister मोदी ने जालंधर की खेल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा, “यहां का रेलवे स्टेशन पंजाब की खेल संस्कृति और लोक विरासत को दर्शाता है. आनंदपुर साहिब स्टेशन पर तख्त श्री केसगढ़ साहिब की झलक दिखाई देती है, जबकि अन्य स्टेशनों को भी स्थानीय पहचान के अनुरूप विकसित किया जा रहा है.”
अपने संबोधन में Prime Minister ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य Government पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया, “पंजाब में अपराध और गैंग गतिविधियों के कारण लोगों में असुरक्षा का माहौल है. कारोबारियों से फिरौती मांगे जाने और Police प्रतिष्ठानों पर हमलों जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं. राज्य में नशे की समस्या भी गंभीर चुनौती बनी हुई है और युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है.”
Prime Minister ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को घेरा. उन्होंने कहा कि कई मामलों में आरोपी लोग जमानत पर बाहर हैं और कुछ नेताओं पर गंभीर आरोप लगे हैं. उन्होंने दिल्ली के एक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि अदालत के फैसलों पर सवाल उठाना उचित नहीं है.
पीएम मोदी ने कहा, “केंद्र Government पंजाब के विकास के लिए लगातार काम कर रही है. राज्य में भाजपा की Government नहीं होने के बावजूद केंद्र की एनडीए Government कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है.”
उन्होंने बताया, “जालंधर से कई नई रेल सेवाओं की शुरुआत की गई है. अमृतसर और काशी के बीच शुरू की गई नई रेल सेवा से गुरु रविदास जी के अनुयायियों को यात्रा में सुविधा होगी.” इसके अलावा दौलतपुर चौक और करतोली के बीच नई रेलवे लाइन, लुधियाना बाईपास परियोजना और दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के एक हिस्से जैसी परियोजनाओं का भी उल्लेख किया.
Prime Minister ने जालंधर के लोगों की ‘स्वच्छता से स्वागत’ पहल की प्रशंसा की और कहा कि यह नागरिक भागीदारी और कर्तव्य भावना का उदाहरण है. उन्होंने सिख समुदाय के महान नेता सरदार तेजा सिंह समुंद्री को उनकी शहादत की 100वीं बरसी पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की.
पीएम मोदी ने कहा कि अमृत India स्टेशन योजना के तहत विकसित रेलवे स्टेशन India की विरासत और आधुनिकता के संगम का प्रतीक हैं. उन्होंने विश्वास जताया कि ये परियोजनाएं पंजाब सहित पूरे देश के विकास को नई गति देंगी.
–
एससीएच/
Skip to content