
हरदोई, 29 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को उत्तर प्रदेश के हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने इसे उत्तर प्रदेश के विकास की नई ‘जीवनरेखा’ बताया और कहा कि यह परियोजना राज्य की तरक्की को नई गति देगी.
Prime Minister मोदी ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उत्तर प्रदेश Government ने इस एक्सप्रेसवे का नाम मां गंगा के नाम पर रखा है. उन्होंने कहा, “जैसे मां गंगा हजारों वर्षों से यूपी और पूरे देश की जीवनरेखा रही हैं, वैसे ही आधुनिक विकास के इस दौर में उनके किनारे से गुजरता यह एक्सप्रेसवे यूपी के विकास की नई लाइफलाइन बनेगा. इसमें हमारे विकास के विजन के साथ-साथ हमारी समृद्ध विरासत की झलक भी मिलती है.” उन्होंने राज्य के करोड़ों लोगों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी.
Prime Minister मोदी ने इसे एक ‘अद्भुत संयोग’ भी बताया कि पिछले कुछ दिनों से वह लगातार मां गंगा के सान्निध्य में रहे हैं. उन्होंने कहा कि हाल ही में वह पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के लिए गए थे और Tuesday को वाराणसी में भी थे.
पीएम मोदी ने कहा कि अब मुझे मां गंगा के नाम पर बने इस एक्सप्रेसवे को राष्ट्र को समर्पित करने का अवसर मिला है.
Prime Minister ने अपने संबोधन में देश में तेजी से बन रहे आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ही उन्हें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन का अवसर मिला था.
पीएम मोदी ने आगे कहा कि तब मैंने कहा था कि ये नए एक्सप्रेसवे विकसित होते India की हस्तरेखाएं हैं. ये आधुनिक हस्तरेखाएं आज India के उज्ज्वल भविष्य का जयघोष कर रही हैं.
अपने भाषण के दौरान Prime Minister मोदी ने पश्चिम बंगाल में चल रहे विधानसभा चुनावों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का एक अहम दिन है, क्योंकि राज्य में दूसरे चरण का मतदान हो रहा है. जो खबरें सामने आ रही हैं, उनसे पता चलता है कि भारी संख्या में लोग मतदान कर रहे हैं.
Prime Minister ने कहा, “पहले चरण की तरह ही इस बार भी लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट देने जा रहे हैं. लंबी-लंबी कतारों की तस्वीरें social media पर दिख रही हैं.” उन्होंने कहा कि पिछले 6-7 दशकों में ऐसा माहौल नहीं देखा गया था, जहां लोग इतनी निर्भीकता के साथ मतदान कर रहे हों.
Prime Minister ने कहा, “लोग भयमुक्त होकर वोट दे रहे हैं, यह हमारे संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का प्रतीक है. मैं बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करता हूं कि वे अपने अधिकारों के प्रति इतने जागरूक हैं और बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं.”
पीएम मोदी ने हाल के चुनावी नतीजों का जिक्र करते हुए भाजपा की जीत का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए ने प्रचंड जीत हासिल की और इतिहास रचा. इसके साथ ही उन्होंने Gujarat के हालिया स्थानीय निकाय चुनावों का हवाला देते हुए कहा कि वहां महानगर पालिका, नगर पालिका, जिला पंचायत, नगर पंचायत और तहसील पंचायत के चुनावों में भाजपा ने 80 से 85 प्रतिशत सीटें जीती हैं.
Prime Minister ने विश्वास जताया कि पांच राज्यों में चल रहे चुनावों में भी भाजपा ऐतिहासिक जीत की हैट्रिक लगाएगी. उन्होंने कहा, “4 मई को आने वाले नतीजे विकसित India के संकल्प को और मजबूत करेंगे और देश के विकास की गति को नई ऊर्जा देंगे.”
–
पीएम
Skip to content