रोम: इटली के राष्ट्रपति से मिले पीएम मोदी, द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत बनाने पर जोर

रोम, 20 मई . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को रोम में इतालवी President सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की. पीएम ने बताया कि इस दौरान व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और सांस्कृतिक सहयोग सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ाने पर चर्चा की गई.

पीएम मोदी ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी. उन्होंने लिखा, “मैंने रोम में President सर्जियो मत्तारेला से मुलाकात की. हमने India और इटली के बीच मित्रता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की, जिनमें व्यापार, निवेश और सांस्कृतिक संबंध शामिल हैं.”

पीएम के अनुसार, एआई, क्रिटिकल मिनरल्स, अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा जैसे क्षेत्र दोनों देशों के लिए सहयोग के अवसर प्रस्तुत कर सकते हैं.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोवल, विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस बैठक में मौजूद रहे.

बैठक से पहले, पीएम मोदी और President मत्तारेला ने एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया और दोनों दलों के सदस्यों से मुलाकात की.

बैठक के बाद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा, “Prime Minister Narendra Modi ने इतालवी President सर्जियो मत्तारेला से भेंट की. दोनों नेताओं ने भारत-इटली की मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी की पुष्टि की और व्यापार, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वच्छ ऊर्जा, एआई और संस्कृति समेत विभिन्न क्षेत्रों में चर्चा की. उन्होंने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी विचार साझा किए.”

इससे पहले Tuesday को पीएम मोदी ने इतालवी Prime Minister जॉर्जिया मेलोनी द्वारा आयोजित डिनर में भाग लिया. उन्होंने कुछ तस्वीरें भी साझा कीं और कहा कि Wednesday को वे भारत-इटली दोस्ती को और बढ़ाने पर वार्ता जारी रखने के लिए उत्सुक हैं. दोनों नेताओं ने रोम के प्रसिद्ध कोलोसियम का भी दौरा किया.

पीएम मोदी ने लिखा, “रोम पहुंचने पर, Prime Minister मेलोनी से डिनर पर मुलाकात का अवसर मिला, इसके बाद कोलोसियम का दौरा किया. हमने कई विषयों पर अपने दृष्टिकोण साझा किए. आज की वार्ता का इंतजार है, जिसमें हम भारत-इटली मित्रता को और सशक्त बनाने पर चर्चा जारी रखेंगे.”

मेलोनी ने पीएम मोदी का रोम आगमन पर गर्मजोशी से स्वागत किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, “वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड!”

केआर/