पीएम मोदी ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन जेन फ्रेजर से की मुलाकात, भारत की आर्थिक वृद्धि और निवेश अवसरों पर हुई चर्चा

Mumbai , 4 जून . Prime Minister Narendra Modi ने सिटीग्रुप की चेयरपर्सन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) जेन फ्रेजर से मुलाकात की और India की आर्थिक वृद्धि, निवेश परिदृश्य और देश की प्रमुख विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने में वैश्विक वित्तीय संस्थान की भूमिका पर चर्चा की. इसकी जानकारी Thursday को सामने आई.

सिटी बैंक की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि Prime Minister ने ‘विकसित India 2047’ के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आर्थिक विकास और वृद्धि की रफ्तार को तेज करने संबंधी अपना विजन साझा किया.

Wednesday को हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई, जिनमें India में निवेश और पूंजी प्रवाह, भारतीय कंपनियों के लिए विदेशों में अवसर, वैकल्पिक ऊर्जा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शामिल रहे.

बयान के अनुसार, दोनों पक्षों ने इस बात पर भी विचार-विमर्श किया कि सिटी India के आर्थिक एजेंडे को और अधिक मजबूती देने, देश में वैश्विक निवेशकों को आकर्षित करने तथा भारतीय कंपनियों के नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में विस्तार के दौरान उनका समर्थन करने में किस प्रकार योगदान दे सकता है.

यह बैठक इस बात को भी दर्शाती है कि वैश्विक वित्तीय संस्थानों का Prime Minister मोदी के सुधारवादी एजेंडे पर कितना भरोसा है. उनके नेतृत्व में शुरू की गई कई महत्वपूर्ण पहलों ने India के बैंकिंग क्षेत्र को नई दिशा दी है और वित्तीय समावेशन को तेजी से बढ़ावा दिया है.

इसके अलावा, बैठक में देश में वैकल्पिक ऊर्जा स्रोतों के विकास से जुड़े अवसरों पर भी चर्चा हुई. इसमें सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन जैसे स्वच्छ ऊर्जा स्रोतों पर विशेष रूप से विचार किया गया.

बयान में कहा गया कि बातचीत के दौरान एआई से जुड़े विषय भी चर्चा में रहे. इसमें एआई के नियमन की भूमिका और उन क्षेत्रों पर विचार किया गया, जहां इस तकनीक का उपयोग आर्थिक विकास को गति देने के लिए किया जा सकता है.

जेन फ्रेजर के साथ सिटी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के. बालासुब्रमण्यम भी मौजूद रहे. उन्होंने India में लगभग 125 वर्षों से अपनी मौजूदगी और सहयोग पर गर्व व्यक्त किया, देश में कंपनी की हालिया प्रगति की जानकारी दी और India तथा अपने ग्राहकों के प्रति सिटी की मजबूत प्रतिबद्धता दोहराई.

देश के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बैंक के रूप में सिटी, 3 से 5 जून के बीच Mumbai में अपने “सिटी इंडिया कॉन्फ्रेंस” का आयोजन कर रही है, जिसमें 1,500 से अधिक ग्राहक और निवेशक शामिल हो रहे हैं.

इस कार्यक्रम का उद्देश्य India से जुड़े निवेश विमर्श को आगे बढ़ाना और वैश्विक पूंजी के लिए उपलब्ध निवेश अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत करना है. वर्ष 2027 में India में सिटी की 125वीं वर्षगांठ होगी.

डीबीपी