पीएम मोदी छात्रों के भविष्य को लेकर गंभीर, पेपर लीक मामले में न्याय सुनिश्चित: मनोज पांडे

Lucknow, 24 जुलाई . उत्तर प्रदेश Government के कैबिनेट मंत्री मनोज पांडे ने पेपर लीक मामले पर Prime Minister Narendra Modi के वीडियो संदेश, सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल खत्म करने और Prime Minister आवास के बाहर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि केंद्र Government छात्रों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है. छात्रों की सुरक्षा और भविष्य से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा.

पेपर लीक के मुद्दे पर Thursday देर रात Prime Minister मोदी की ओर से जारी वीडियो संदेश पर मनोज पांडे ने कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि पीएम मोदी देश के छात्रों के भविष्य को लेकर कितने गंभीर हैं. पीएम मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने जैसे महत्वपूर्ण निर्णय की घोषणा कर यह संदेश दिया है कि पेपर लीक जैसे मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा. छात्र ही देश का भविष्य, नई सोच और नए India की पहचान हैं. वर्तमान Government छात्रों के हितों की अनदेखी कर ही नहीं सकती. छात्रों का भविष्य केंद्र Government, भाजपा और Prime Minister मोदी के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का विषय है और Government लगातार इस दिशा में काम कर रही है.

उन्होंने स्वीकार किया कि नीट परीक्षा में पेपर लीक जैसी गंभीर कमियां सामने आईं, जिसे उन्होंने दुर्भाग्यपूर्ण बताया. Government ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई की, व्यापक जांच कराई, दोषियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा, दोबारा परीक्षा आयोजित कराई और बिना देरी परिणाम घोषित किए. इस पूरी प्रक्रिया से छात्रों और उनके परिवारों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. छात्रों की पीड़ा को Government समझती है और उसका समाधान केवल संवाद के माध्यम से ही संभव है. Government पूरी तरह चर्चा और संवाद के लिए तैयार है और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि छात्रों के हितों के साथ भविष्य में कोई समझौता न हो. जहां भी व्यवस्था में कमियां मिलेंगी, Government उन्हें सुधारने का कार्य करेगी.

सोनम वांगचुक द्वारा भूख हड़ताल खत्म करने और कांग्रेस सांसद इमरान मसूद की टिप्पणी पर मनोज पांडे ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ Political दल वर्षों तक छात्रों और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते रहे हैं और छात्रों के आंदोलन का Political लाभ लेने का प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने प्रयागराज में पूर्व में छात्रों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि उन घटनाओं को देश भूला नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ दल छात्रों के हितों के मुद्दे को अपने Political स्वार्थ के लिए इस्तेमाल कर राष्ट्र और समाज को कमजोर करने का प्रयास कर रहे हैं. छात्र देश की धरोहर हैं और India Government उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है. Government संवाद, अध्ययन और सुधार की प्रक्रिया के माध्यम से शिक्षा व्यवस्था में मौजूद कमियों को दूर करेगी.

Prime Minister आवास के बाहर राहुल गांधी के प्रदर्शन पर भी मनोज पांडे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा Prime Minister आवास के बाहर प्रदर्शन करना और सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देना अत्यंत गंभीर विषय है. प्रदर्शन के दौरान Prime Minister की सुरक्षा से खिलवाड़ किया गया, जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है. Prime Minister की सुरक्षा राष्ट्रीय महत्व का विषय है और इस प्रकार के विरोध-प्रदर्शन से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से समीक्षा होनी चाहिए. Prime Minister की सुरक्षा और जीवन के साथ किसी भी प्रकार का जोखिम पैदा करना निंदनीय है और लोकतांत्रिक मर्यादाओं तथा संवैधानिक दायित्वों के अनुरूप नहीं माना जा सकता.