
New Delhi, 12 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi ने महिला आरक्षण बिल (नारी शक्ति वंदन अधिनियम) को जल्द लागू करने के लिए सभी Political दलों से समर्थन मांगा है. उन्होंने विपक्षी दलों को पत्र लिखकर अपील की कि देश की बेटियों, बहनों और महिलाओं को Political सशक्तीकरण का मौका मिले. भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने Sunday को मोदी Government को महिलाओं के हित के लिए काम करने वाली Government बताया.
उन्होंने से बात करते हुए कहा, “Prime Minister मोदी चाहते हैं कि देश की महिलाएं सबल हों, उन्हें आरक्षण मिले. वे देश के पहले ऐसे Prime Minister हैं जिन्होंने लाल किले की प्राचीर से शौचालयों का मुद्दा उठाया और देश में लगभग 14 करोड़ शौचालय बनवाए. पहली बार 44 करोड़ से ज्यादा गैस चूल्हे दिए गए, घरों तक पानी के पाइप पहुंचाए गए.
‘ड्रोन दीदी’ और ‘लखपति दीदी’ जैसी योजनाओं से 3 करोड़ महिलाओं को रोजगार मिला. इसलिए Prime Minister लगातार महिलाओं को सक्षम बनाने की कोशिश कर रहे हैं और सभी दलों से इस बिल का समर्थन करने की अपील की है.
भाजपा प्रवक्ता आर.पी. सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के पत्र पर तीखा पलटवार किया. उन्होंने कहा, “खड़गे ने Prime Minister को पत्र लिखकर कुछ मुद्दे उठाए हैं और दावा किया है कि विपक्ष को विश्वास में नहीं लिया जा रहा है. असल में खड़गे इस बिल का विरोध कर रहे हैं. वे नहीं चाहते कि यह बिल पास हो. उनके गठबंधन के साथी राजद और सपा पहले से ही इस बिल के खिलाफ रहे हैं और अब भी हैं.”
भाजपा नेता ने राहुल गांधी के भाजपा और आरएसएस पर अंबेडकर की विचारधारा कुचलने के आरोप पर कहा, “कांग्रेस पार्टी ने खुद डॉ. अंबेडकर के खिलाफ चुनाव लड़ा. आज वे हम पर आरोप लगा रहे हैं कि हम अंबेडकर की विचारधारा के खिलाफ हैं. आर.पी. सिंह ने कहा कि अगर देश में खुशहाली है, सभी जातियों का ध्यान रखा जा रहा है, तो यह चिंता मोदी और भाजपा कर रही है, न कि कांग्रेस.”
बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के नीतीश कुमार पर दिए हालिया बयान पर भाजपा नेता ने कहा, “तेजस्वी यादव की जितनी उम्र है, उससे दोगुना नीतीश कुमार का Political करियर है. नीतीश कुमार पर कोई दबाव नहीं बना सकता. बिहार का अगला Chief Minister कौन होगा, यह फैसला नीतीश कुमार खुद करेंगे.”
पश्चिम बंगाल पर बोलते हुए नेता ने ममता बनर्जी Government पर हमला बोला. उन्होंने कहा, “बंगाल में नौकरियों में भ्रष्टाचार है. हर मंत्री 50 करोड़ कमाता है. कई मंत्री और सांसद जेल जा चुके हैं. महिलाओं के साथ बुरा बर्ताव भी आम है.”
उन्होंने एलपीजी की आपूर्ति को लेकर कहा, “एलपीजी सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है. पहले 55 लाख सिलेंडरों की खपत होती थी, अब 52 लाख की मांग पूरी की जा रही है. Government इस मांग को लगातार पूरा करती रहेगी.”
–
एससीएच/
Skip to content