
अयोध्या, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi द्वारा अयोध्या से Mumbai के लिए अमृत India एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाए जाने का संत समाज ने स्वागत किया है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए एक बड़ा कदम बताया है. महंत राजू दास, स्वामी महेश योगी, साकेत भवन मंदिर के महंत सीताराम दास महाराज और आर्य संत वरुण दास महाराज ने कहा कि इस नई रेल सेवा से अयोध्या की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी.
महंत राजू दास ने समाचार एजेंसी से बातचीत में Prime Minister का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अयोध्या को देश ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर जोड़ने के प्रयास सराहनीय हैं. उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंच सकेंगे और उनकी यात्रा पहले की तुलना में अधिक सुगम होगी. उन्होंने यह भी कहा कि Government द्वारा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों से अयोध्या की पहचान और अधिक सशक्त हो रही है.
स्वामी महेश योगी ने अयोध्या को धर्म और आध्यात्म का केंद्र बताते हुए कहा कि लंबे समय तक यह नगरी उपेक्षित रही, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में इसका व्यापक विकास हुआ है. उन्होंने इस बदलाव का श्रेय Prime Minister मोदी और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ को दिया. उनके अनुसार, अमृत India एक्सप्रेस के शुरू होने से अयोध्या का जुड़ाव देश की आर्थिक राजधानी Mumbai से मजबूत होगा, जिससे धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.
महंत सीताराम दास महाराज ने इसे सौभाग्य का दिन बताते हुए कहा कि इस ट्रेन के संचालन से Mumbai और अयोध्या के बीच यात्रा करने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलेगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या की सांस्कृतिक पहचान अब देश-दुनिया में और अधिक फैल रही है और इस तरह की पहल से इसका विस्तार और तेज होगा. साथ ही उन्होंने कामना की कि देश में सनातन संस्कृति के प्रसार के लिए ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहें.
वहीं, आर्य संत वरुण दास महाराज ने कहा कि अमृत India एक्सप्रेस श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष सुविधा साबित होगी. उन्होंने इसे आध्यात्मिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि अयोध्या आकर भगवान के दर्शन करना स्वयं में ‘अमृत’ के समान है, और अब इस नई रेल सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोग यहां पहुंच सकेंगे.
–
एएसएच/डीकेपी
Skip to content