
New Delhi, 25 जून . कोलकाता के तारातला इलाके में हुए दर्दनाक हादसे पर Prime Minister Narendra Modi ने दुख व्यक्त किया है. Prime Minister कार्यालय (पीएमओ) के अनुसार, पीएम मोदी ने मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा की है. इसके साथ ही, घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे.
Prime Minister मोदी ने कहा कि Wednesday को कोलकाता में हुई दुर्घटना दुखद है. इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों को Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी. घायलों को 50,000 रुपए दिए जाएंगे. उन्होंने आगे कहा कि राज्य Government यह सुनिश्चित करने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही है कि प्रभावित लोगों को हर संभव मदद मिले.
बता दें कि कोलकाता के तारातला इलाके में Wednesday को निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से अब तक 7 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. हादसे के 20 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है. Thursday सुबह मलबे के नीचे से दो और शव बरामद किए गए, जिसके बाद इस दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 7 हो गई.
घटनास्थल पर राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की टीमें लगातार राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. एनडीआरएफ की दूसरी बटालियन के कमांडेंट मनीष रंजन ने से बताया कि अब तक 16 लोगों को सुरक्षित जीवित बाहर निकाला जा चुका है. वहीं, ढही हुई संरचना से पांच अचेत अवस्था में लोगों को भी बाहर निकाला गया है.
मनीष रंजन ने कहा कि बचाव अभियान काफी कठिन है, क्योंकि ढही हुई संरचना में कंक्रीट की कई परतें, लोहे की सरिए, गर्डर और टिन की चादरें शामिल हैं. इससे मलबे के अंदर पहुंचना बेहद मुश्किल हो रहा है.
Police ने इस मामले में गोदाम के मालिक शंभूनाथ बहरा को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही, इस हादसे से जुड़े मामले में कुल तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. Police पूरे मामले की जांच कर रही है.
–
डीसीएच/
Skip to content