
New Delhi, 20 जुलाई . पूर्व Prime Minister एचडी देवेगौड़ा की पत्नी चेन्नम्मा का Monday को हासन जिले के माविनाकेरे गांव स्थित रंगनाथस्वामी पहाड़ी की तलहटी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान केंद्र और कर्नाटक Government के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Prime Minister Narendra Modi ने पूर्व Prime Minister एचडी देवेगौड़ा से फोन पर बात कर उनकी पत्नी चेन्नम्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया. Prime Minister ने इस दुख की घड़ी में देवेगौड़ा और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की.
अंतिम संस्कार के दौरान कर्नाटक के Chief Minister डीके शिवकुमार ने चेन्नम्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की और राजकीय सम्मान समारोह के बाद तिरंगा पूर्व Prime Minister देवेगौड़ा को सौंपा. बाद में उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज Union Minister और चेन्नम्मा के पुत्र एचडी कुमारस्वामी को भी सौंपा.
केंद्र Government की ओर से केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी अंतिम संस्कार में शामिल हुए. वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी परिवार के साथ उपस्थित होकर चेन्नम्मा को श्रद्धांजलि दी.
अंतिम संस्कार में परिवार के सदस्यों, Political नेताओं और बड़ी संख्या में समर्थकों ने भाग लिया. प्रह्लाद जोशी और शिवराज सिंह चौहान ने पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा केंद्र Government और Prime Minister Narendra Modi की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं.
इस दौरान एचडी देवेगौड़ा भावुक नजर आए और कई बार उनकी आंखें नम हो गईं. उपस्थित सभी नेताओं ने उन्हें सांत्वना दी. Chief Minister शिवकुमार ने तिरंगा सौंपने के बाद देवेगौड़ा के चरण स्पर्श कर उनका सम्मान भी किया.
प्रह्लाद जोशी ने कहा कि चेन्नम्मा का निधन केवल देवेगौड़ा परिवार की व्यक्तिगत क्षति नहीं, बल्कि पूरे कर्नाटक के लिए दुखद क्षण है. उन्होंने कहा कि चेन्नम्मा सादगी, गरिमा और पारिवारिक मूल्यों की प्रतीक थीं तथा उन्होंने देवेगौड़ा के लंबे सार्वजनिक जीवन में हमेशा मजबूत सहारा बनकर साथ दिया.
गौरतलब है कि चेन्नम्मा का Saturday, 18 जुलाई 2026 को Bengaluru के एक निजी अस्पताल में हृदयाघात के कारण निधन हो गया था. उन्हें 16 जुलाई की रात सांस लेने में दिक्कत, सीने में जकड़न और उम्र संबंधी अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था.
चेन्नम्मा के निधन पर Prime Minister Narendra Modi समेत कई राष्ट्रीय नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है.
–
एएमटी/एमएस
Skip to content