
New Delhi, 10 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को एक रिकॉर्ड अपने नाम किया. उन्होंने 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्रसेवा कर इतिहास रचा. इस पर President द्रौपदी मुर्मु और उपPresident सीपी राधाकृष्णन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं. President और उपPresident के शुभकामना संदेश पर पीएम मोदी ने आभार जताया.
उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके President द्रौपदी मुर्मु का आभार जताते हुए लिखा कि आपकी शुभकामनाओं और स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए आपका आभारी हूं. इन वर्षों में जो कुछ भी हासिल हुआ है, वह India के लोगों के सामूहिक प्रयासों और उनकी आकांक्षाओं का परिणाम है. 140 करोड़ भारतीयों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति और प्रेरणा है. मुझे विशेष रूप से खुशी है कि आपने पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का उल्लेख किया. हमारी Government यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है कि ‘अंत्योदय’ की सच्ची भावना के साथ विकास का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे.
उपPresident का आभार जताते हुए पीएम ने एक्स पर लिखा कि India के लोगों का भरोसा और आशीर्वाद मुझे देश की सेवा में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है. मेरे सभी प्रयास एक ऐसे ‘विकसित भारत’ के निर्माण के लक्ष्य से प्रेरित रहेंगे, जो समृद्ध हो और जिसे अपनी सभ्यतागत विरासत पर गर्व हो. अपने साथी भारतीयों के सपनों और आकांक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी.
Lok Sabha स्पीकर ओम बिरला का आभार जताते हुए पीएम मोदी ने लिखा कि आपकी स्नेहिल शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत आभार. भारतीय लोकतंत्र में यह ऐतिहासिक पड़ाव जनता-जनार्दन के अपार आशीर्वाद और अपनत्व का सुपरिणाम है. हम सभी मिलकर विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध India के निर्माण के संकल्प को और अधिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ाते रहेंगे.
पीएम ने एनडीए के साथियों का भी आभार जताया. उन्होंने लिखा कि मैं एनडीए के मुख्यमंत्रियों और नेताओं को उनकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देता हूं. एनडीए का सफर राष्ट्रीय हितों को आगे बढ़ाने और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करने के साझा संकल्प से तय हुआ है. इस भावना ने हमारे लोकतंत्र को मजबूत किया है, सहकारी संघवाद को गहरा किया है और विकास की गति को तेज किया है. पिछले 12 वर्षों में एनडीए ने एक स्थिर Government दी है जिसने सभी क्षेत्रों में प्रगति को आगे बढ़ाया है. हम देश की सेवा और ‘विकसित भारत’ के विजन के लिए नए जोश के साथ मिलकर काम करना जारी रखेंगे.
–
डीकेएम/एबीएम
Skip to content