पीएम मोदी ने बेंगलुरु की घटना पर जताई संवेदना, मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए आर्थिक मदद की घोषणा

Bengaluru, 29 अप्रैल . कर्नाटक की राजधानी Bengaluru में भारी बारिश के बाद शिवाजीनगर स्थित सरकारी बोविंग अस्पताल की एक दीवार गिरने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें तीन बच्चों सहित कुल सात लोगों की मौत हो गई. Prime Minister Narendra Modi ने इस घटना पर दुःख व्यक्त किया है और मृतकों-घायलों के परिजनों के लिए आर्थिक मदद करने का ऐलान किया है.

Prime Minister कार्यालय की ओर से भी इस हादसे पर शोक व्यक्त किया गया. बयान में कहा कि कर्नाटक के Bengaluru में दीवार गिरने की यह घटना बेहद दुखद है. पीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.

Prime Minister ने घोषणा की कि Prime Minister राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि दी जाएगी, जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता प्रदान की जाएगी.

Union Minister एच.डी. कुमारस्वामी ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि हर बारिश में ऐसे हादसे दोहराए जा रहे हैं, जो Government की तैयारियों पर सवाल खड़े करते हैं. उन्होंने विस्तृत जांच की मांग करते हुए कहा कि दोषियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.

अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा बोविंग अस्पताल के पास हुआ, जहां तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे दुकानदार और अन्य लोग खड़े थे. जांच जारी है और प्रशासन ने पूरे मामले की समीक्षा शुरू कर दी है.

केरल के 56 लोगों का एक समूह Bengaluru की यात्रा पर आया था और कमर्शियल स्ट्रीट पर खरीदारी कर रहा था, तभी बारिश शुरू हो गई.

बारिश से बचने के लिए कुछ लोग दीवार के पास जाकर खड़े हो गए, जिसके बाद दीवार गिर गई. इसमें दबकर सात लोगों की मौत हो गई.

मृतकों में चार सड़क किनारे दुकान लगाने वाले, केरल से आए दो पर्यटक और एक बच्चा शामिल हैं. एक मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

एएमटी/डीकेपी