
New Delhi, 23 जून . Prime Minister Narendra Modi ने कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दुखद हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया. साथ ही कतर के अमीर की संवेदनाओं के लिए आभार जताया.
पीएम मोदी ने कहा कि India और कतर इस त्रासदी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं तथा दोनों देश अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं.
Prime Minister मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, ”मैं कतर के अमीर का आभार व्यक्त करता हूं कि उन्होंने फोन करके कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी में हुए दुखद हादसे में भारतीय नागरिकों की मौत पर शोक व्यक्त किया. हम दोनों उन परिवारों के दुख में सहभागी हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है. साथ ही हम घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.”
Prime Minister ने कहा कि India और कतर अपने नागरिकों की सुरक्षा और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इस कठिन समय में एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े हैं.
Sunday रात हुए रास लाफान इंडस्ट्रियल सिटी हादसे में 12 भारतीय नागरिकों की दुर्भाग्यपूर्ण मौत हो गई है. कंपनी ने स्पष्ट किया है कि यह घटना एक तकनीकी खराबी के कारण हुई एक औद्योगिक दुर्घटना थी.
India ने दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए कहा कि स्थानीय अधिकारियों के सहयोग से पार्थिव शरीर को वापस लाने का प्रयास किया जा रहा है.
Tuesday को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि 12 भारतीय नागरिकों की मौत बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. इस हादसे में कई अन्य देशों के लोगों की भी मौत हुई, लेकिन रास लाफान में हुए धमाके में हमारे देश के 12 लोगों की जान चली गई. कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं.
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया. उन्होंने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रास लाफान में हुए विस्फोट में भारतीय नागरिकों सहित कई लोगों की मौत और घायल होने की खबर से अत्यंत दुखी हूं.”
–
एवाई/एबीएम
Skip to content