जन धन से डिजिटल भुगतान तक, भारत की उपलब्धियों पर पीएम मोदी ने की नीदरलैंड्स की रानी मैक्सिमा से चर्चा

New Delhi, 26 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Thursday को नीदरलैंड की महारानी मैक्सिमा से मुलाकात की. इस दौरान इस बात पर चर्चा की क‍ि कैसे India का डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर-आधारित बदलाव वित्तीय सेवाओं को ज्‍यादा सुलभ और किफायती बना रहा है.

Prime Minister मोदी ने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “नीदरलैंड्स की महामहिम रानी मैक्सिमा से मिलकर खुशी हुई. वह संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रतिनिधि (यूएनएसजीएसए) भी हैं और लंबे समय से दुनिया भर में वित्तीय समावेशन की समर्थक रही हैं.”

पीएम ने बताया क‍ि इस बैठक के दौरान उन्होंने इस बात पर चर्चा की कि कैसे India में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए हो रहा बदलाव कैसे वित्तीय सेवाओं को ज्यादा लोगों तक पहुंचा रहा है और उन्हें किफायती बना रहा है. इससे लोगों की ‘जीवन को आसान बनाने’ में मदद मिल रही है और बड़े स्तर पर लोगों को सशक्त बनाया जा रहा है.

Prime Minister मोदी ने कहा कि India अपने अनुभवों को दुनिया भर के साझेदार देशों के साथ साझा करने के लिए हमेशा तैयार है.

महारानी मैक्सिमा India दौरे पर संयुक्त राष्ट्र महासचिव की वित्तीय स्वास्थ्य के लिए विशेष प्रतिनिधि (यूएनएसजीएसए) के रूप में आई हैं. Wednesday को विदेश मंत्रालय (एमईए) ने उनका स्वागत किया.

विदेश मंत्रालय ने ‘एक्‍स’ पर लिखा कि महारानी मैक्सिमा का यह दौरा वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने की साझा प्रतिबद्धता को दिखाता है. साथ ही यह India के डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के अनुभव से सीखने और उसे समावेशी विकास व टिकाऊ विकास के लिए इस्तेमाल करने पर भी केंद्रित है.

अपने दौरे के दौरान महारानी मैक्सिमा ने अलग-अलग पृष्ठभूमि के लोगों से सीधे बातचीत की और वित्तीय सेवाओं के इस्तेमाल से जुड़े उनके अनुभवों और वित्तीय समस्याओं को समझा. यूएनएसजीएसए ने social media ‘एक्‍स’ पोस्ट में जानकारी दी.

उन्होंने India की ‘जन धन योजना’ के लाभार्थियों से भी मुलाकात की. यह Government की एक पहल है, जिसके तहत लोगों को आसान और सस्ती बैंकिंग व वित्तीय सेवाओं से जोड़ने का काम किया गया है.

यूएनएसजीएसए ने कहा कि इन बातचीत से मिली जानकारी उनकी आगे की बैठकों में मदद करेगी, जिनमें वह निजी और सरकारी क्षेत्र के नेताओं से मुलाकात करेंगी.

Prime Minister मोदी ने पिछले महीने नीदरलैंड्स की यात्रा के दौरान रानी मैक्सिमा और राजा विलेम-अलेक्जेंडर से भी मुलाकात की थी.

उस यात्रा के दौरान Prime Minister मोदी ने महारानी मैक्सिमा को मीनाकारी और कुंदन के झुमके उपहार में दिए थे. ये दोनों ही India की प्रसिद्ध आभूषण कला परंपराएं हैं, जिनकी शुरुआत Rajasthan से हुई है.

एवाई/