
New Delhi, 3 जून . Prime Minister Narendra Modi ने Wednesday को डीके शिवकुमार को कर्नाटक के Chief Minister पद की शपथ लेने पर बधाई दी और राज्य के विकास के लिए केंद्र Government के पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया.
Prime Minister मोदी ने social media मंच एक्स पर लिखा, “डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के Chief Minister पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं.”
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र Government कर्नाटक की जनता के कल्याण और राज्य के विकास के लिए राज्य Government के साथ मिलकर काम करेगी.
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी एक्स पर पोस्ट कर शिवकुमार को बधाई दी. उन्होंने लिखा, “डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के Chief Minister पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई. कर्नाटक के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए उन्हें मेरी शुभकामनाएं.”
इससे पहले Wednesday को डी.के. शिवकुमार ने Bengaluru स्थित लोक भवन परिसर के ग्लास हाउस में आयोजित समारोह में कर्नाटक के 25वें Chief Minister के रूप में शपथ ग्रहण की. Governor थावरचंद गहलोत ने शाम 4:10 बजे उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई.
समर्थकों के नारों के बीच शिवकुमार मंच तक पहुंचे और आध्यात्मिक संत श्री वीर गंगाधर स्वामीजी, जिन्हें अज्जय्या या नोनाविनाकेरे अज्जा के नाम से भी जाना जाता है, के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद उन्होंने Chief Minister पद की शपथ ली.
संविधान की प्रति हाथ में लेकर शपथ लेते समय शिवकुमार ने अपने आध्यात्मिक गुरु माने जाने वाले वीर गंगाधर अज्जा का स्मरण किया.
समारोह की शुरुआत ‘वंदे मातरम्’ से हुई, जिसके बाद कर्नाटक राज्य Police बैंड ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया. इस अवसर पर राज्य गीत भी बजाया गया.
शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, Lok Sabha में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.
शिवकुमार के साथ 13 मंत्रियों ने भी शपथ ली और नई कर्नाटक Government ने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाल लिया.
दलित समुदाय के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री जी परमेश्वर ने उपChief Minister पद की शपथ ली.
मंत्रिमंडल गठन के पहले चरण में पूर्व Chief Minister सिद्दारमैया के पुत्र और कांग्रेस एमएलसी यतींद्र सिद्दारमैया तथा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया.
–
डीएससी
Skip to content