करौली की बेटी माधवी छिपी के विचारों की पीएम मोदी ने की सराहना, ‘प्रेरणा’ कार्यक्रम में हुई थी शामिल

करौली, 28 मई . Rajasthan के करौली में हिंडौन सिटी की बेटी माधवी छिपी ने हौसले और मेहनत की मिसाल पेश की है. उसने साबित किया है कि छोटी जगह और साधारण परिवार से आने के बावजूद सपनों को पूरा किया जा सकता है. एक साधारण परिवार की इस बेटी ने Prime Minister Narendra Modi तक अपनी बात पहुंचाई और Prime Minister का पत्र प्राप्त कर पूरे Rajasthan के लिए गर्व का विषय बन गई है.

माधवी छिपी ‘प्रेरणा’ नामक भावनात्मक कार्यक्रम के तहत Prime Minister को अपने विचार भेजे. कार्यक्रम में शामिल होकर उसने भारतीय संस्कृति, संस्कार और मूल्य-आधारित शिक्षा पर अपनी सोच साझा की. Prime Minister Narendra Modi ने स्वयं माधवी को पत्र लिखकर उनकी सराहना की और विकसित India 2047 के निर्माण में युवाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया.

Prime Minister ने लिखा कि युवा देश की सबसे बड़ी ऊर्जा हैं और वे ही राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखेंगे. यह उपलब्धि माधवी के लिए सपने के सच होने जैसी है. हिंडौन सिटी के एक साधारण परिवार में जन्मी माधवी के पिता छोटी सी बर्तनों की दुकान चलाकर पूरे परिवार का पालन-पोषण करते हैं. सीमित आर्थिक संसाधनों के बावजूद परिवार ने बेटी की शिक्षा और सपनों को कभी कम नहीं आंकने दिया. पिता की मेहनत और परिवार का प्रोत्साहन माधवी की सफलता की मजबूत बुनियाद बना.

‘प्रेरणा’ कार्यक्रम में अपनी भागीदारी के दौरान माधवी ने देशभर के युवाओं की भावनाओं को आवाज दी. उन्होंने से बात करते हुए बताया कि कैसे संस्कार और मूल्य-आधारित शिक्षा युवाओं को सही दिशा दे सकती है. Prime Minister के पत्र ने न केवल माधवी का मनोबल बढ़ाया बल्कि पूरे हिंडौन शहर में खुशी की लहर दौड़ गई.

वहीं, स्थानीय लोगों ने इसे बेटियों के सशक्तीकरण और मेहनत की जीत बताया. माधवी की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि सही मंच और सच्ची मेहनत से कोई भी व्यक्ति अपनी पहचान बना सकता है. शहर के कई युवा और छात्र-छात्राएं अब माधवी को प्रेरणा स्रोत मान रहे हैं.

माधवी ने कहा, “मैं आगे चलकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हूं. युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के महत्व पर जोर देना चाहती हूं. Prime Minister का पत्र मेरे लिए प्रोत्साहन है और मैं इसे पूरे समाज के साथ बांटना चाहती हूं.”

हिंडौन के अलावा Rajasthan के कई जिलों में इस खबर ने सकारात्मक चर्चा पैदा की है. लोग कह रहे हैं कि माधवी जैसी युवा पीढ़ी देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है. यह घटना उन हजारों युवाओं के लिए मिसाल बन गई है जो साधारण परिस्थितियों में भी बड़े सपने देख रहे हैं.

माधवी छिपी की कहानी साबित करती है कि हौसले बुलंद हों तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता. उनकी सफलता न सिर्फ परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणादायक है.

पीएम