
New Delhi, 2 जुलाई . मारुति सुजुकी इंडिया ने Thursday को Haryana के आईएमटी खरखौदा में अपनी सबसे आधुनिक वाहन निर्माण इकाई का उद्घाटन किया. Prime Minister Narendra Modi और जापान की Prime Minister साने ताकाइची ने राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित भारत-जापान संयुक्त आर्थिक मंच के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस प्लांट को राष्ट्र को समर्पित किया.
करीब 800 एकड़ में फैले इस एकीकृत मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स को आधुनिक सप्लायर पार्क के साथ विकसित किया गया है. पूरी तरह तैयार होने के बाद यह दुनिया की सबसे बड़ी वाहन निर्माण इकाइयों में शामिल होगा.
फिलहाल इस संयंत्र में प्रति वर्ष 5 लाख वाहनों के उत्पादन की क्षमता के साथ उत्पादन शुरू हो गया है. अगले चरण में इसकी क्षमता बढ़ाकर 10 लाख वाहन प्रतिवर्ष की जाएगी. कंपनी इस परियोजना में कुल 35,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी. परियोजना पूरी होने पर यहां 21,000 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलने की उम्मीद है.
खरखौदा प्लांट को सुजुकी के ‘स्मार्ट फैक्ट्री’ कॉन्सेप्ट के तहत विकसित किया गया है, जिसमें इंडस्ट्री 5.0 तकनीकों का इस्तेमाल किया गया है, जिसका उद्देश्य उत्पादन की गुणवत्ता, सुरक्षा और उत्पादकता को बेहतर बनाना है. संयंत्र में सौर ऊर्जा, बायोगैस, बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली और हरित ऊर्जा जैसी टिकाऊ तकनीकों को भी शामिल किया गया है. इसकी पूरी बिजली आवश्यकता नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से पूरी की जाएगी.
यह उद्घाटन India में मारुति सुजुकी की चार दशक से अधिक की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है. साथ ही यह India और जापान के बीच रणनीतिक आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने वाला कदम भी है.
पूरी क्षमता से संचालन शुरू होने के बाद खरखौदा संयंत्र मारुति सुजुकी के हर साल 40 लाख वाहन उत्पादन क्षमता हासिल करने के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
सुजुकी समूह के लिए इस परियोजना को ऐतिहासिक बताते हुए तोशिहिरो सुजुकी ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है कि कंपनी की सबसे आधुनिक निर्माण इकाई का उद्घाटन Prime Minister Narendra Modi और Prime Minister साने ताकाइची ने किया. उन्होंने कहा कि वर्तमान में 5 लाख वाहनों की क्षमता वाले इस संयंत्र को आगे बढ़ाकर 10 लाख वाहन प्रतिवर्ष की क्षमता तक पहुंचाया जाएगा, जिससे यह दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल निर्माण इकाइयों में शामिल हो जाएगा.
उन्होंने इस परियोजना को भारत-जापान साझेदारी और ‘मेक इन इंडिया’ पहल की सफलता का प्रतीक बताया. उन्होंने कहा कि Prime Minister Narendra Modi Government द्वारा तैयार किए गए अनुकूल नीतिगत माहौल के कारण सुजुकी India में निवेश, रोजगार सृजन, निर्यात और तकनीकी विकास को तेजी से आगे बढ़ा रही है.
India की बढ़ती अहमियत पर जोर देते हुए तोशिहिरो सुजुकी ने कहा कि सुजुकी समूह की पहली बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन ई-विटारा का निर्माण विशेष रूप से मारुति सुजुकी के Gujarat स्थित संयंत्र में किया जा रहा है, जहां से इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का निर्यात दुनिया के 100 देशों में किया जाएगा.
–
डीबीपी
Skip to content