पीएम मोदी सहित अन्य नेताओं ने मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन पर दी बधाई

New Delhi, 21 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi और Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत अन्य नेताओं ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर बधाई दी है.

Prime Minister ने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की बधाई. उन्हें लंबी और स्वस्थ आयु मिले.”

Lok Sabha अध्यक्ष ओम बिड़ला ने एक्स पर पोस्ट किया, “राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं.”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा, “राज्यसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं. वे दीर्घायु हों और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें.”

कांग्रेस पार्टी की नेता शैलजा कुमारा ने एक्स पर लिखा, “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. आपका लंबा सार्वजनिक जीवन सामाजिक न्याय, संवैधानिक मूल्यों और जनसेवा के प्रति अटूट समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है. आपके नेतृत्व में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है. ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं निरंतर ऊर्जा प्रदान करें, ताकि आप इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र सेवा करते रहें.”

उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, “भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष, कुशल संगठनकर्ता और करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं. सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आपका समर्पण और लंबा Political सफर हम सभी के लिए एक मार्गदर्शक की तरह है. ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन की मंगल कामना करते हैं.

Samajwadi Party ने एक्स पर पोस्ट किया, “कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से आपकी दीर्घायु एवं सदैव स्वस्थ व प्रसन्न रहने की प्रार्थना है.

ओपी/एएस