
रायपुर, 10 जून . छत्तीसगढ़ विधानसभा के स्पीकर रमन सिंह ने Prime Minister मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर बधाई दी. उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन का एक ऐतिहासिक दिन है, जिसे निसंदेह शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है.
उन्होंने Wednesday को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अगर Prime Minister मोदी के मुख्यमंत्रित्व काल को भी मिला दिया जाए तो इस तरह से उन्होंने राजनीति में कुल 25 साल का सफर पूरा कर लिया है. इन सालों में उन्होंने जनता के हितों को प्राथमिकता दी. उन्होंने अपनी कार्यशैली के तहत हमेशा ही जनता के हितों को सर्वोपरि रखा. उन्होंने अपने Political सफर के तहत बिना रुके और थके काम किया. यह अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. उनके कार्यकाल में इस देश ने हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं. आज की तारीख में विकास की गति दोहरी गति से आगे बढ़ रही है, जिसका श्रेय निश्चित तौर पर Prime Minister मोदी को जाता है.
इसके अलावा, स्पीकर रमन सिंह ने Prime Minister की उपलब्धियां भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया. कई लोगों के बैंक खाते खोले गए, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो. 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को गैस सिलेंडर के कनेक्शन दिए गए. चार करोड़ से ज्यादा लोगों को खुद का मकान उपलब्ध कराया गया है. लोगों के लिए शुद्ध जल देने की व्यवस्था की गई है. India को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया गया और यह सब कुछ Prime Minister मोदी के कार्यकाल में हुआ है.
विधानसभा स्पीकर ने कहा कि Prime Minister आज की तारीख में एक वैश्विक नेता के रूप में उभरकर सामने आ रहे हैं. उनके कार्यकाल में देश की गरिमा में इजाफा हुआ है. आज की तारीख में देश का स्वाभिमान बढ़ा है. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान बिना रुके काम किया है. यही वजह है कि आज की तारीख में चौतरफा विकास की बयार बह रही है. लोगों को हमारी Government पर भरोसा बढ़ा है.
उन्होंने कहा कि हमारी कामना है कि भगवान उन्हें अच्छा स्वास्थ्य प्रदान करें, ताकि वे इसी तरह से देश और प्रदेश के विकास के लिए काम करें, क्योंकि उन्होंने अपनी कार्यशैली के दम पर पूरे विश्व को प्रभावित करने का काम किया है, जिसकी चौतरफा प्रशंसा की जा रही है.
रमन सिंह ने Prime Minister Narendra Modi और पंडित जवाहरलाल नेहरू की कार्यशैली की आपस में तुलना करने पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि दोनों की तुलना नीतिगत विषयों को लेकर की जाती है. शायद कांग्रेस को इस बात की जानकारी नहीं है कि आखिर अनुच्छेद 370 की जरूरत क्यों पड़ी थी? पटेल जम्मू कश्मीर का विलय नहीं करा पाए थे, इसलिए 370 की जरूरत पड़ी थी और अब अपने कार्यकाल के दौरान Prime Minister मोदी ने सरदार पटेल के सपने को पूरा किया है.
उन्होंने कहा कि Prime Minister मोदी ने अपने कार्यकाल के दौरान हर क्षेत्र में कई बड़े कीर्तिमान स्थापित किए. नेहरू ने अपने कार्यकाल के दौरान मुद्दे को लटकाने और भटकाने का काम किया, लेकिन Prime Minister मोदी ने इन मुद्दों का समाधान किया, जिसके लिए उनकी प्रशंसा की जानी चाहिए.
–
एसएचके/डीकेपी
Skip to content