
तापी, 19 जुलाई . Gujarat के लाखों किसानों के जीवन में केंद्र Government की पीएम कुसुम योजना नया सवेरा लेकर आई है. Gujarat के दूरदराज और आदिवासी इलाकों के किसान अब खेती के लिए सिर्फ मानसून पर निर्भर नहीं हैं. सौर ऊर्जा से संचालित सोलर पंपों ने उनकी सिंचाई के लिए पानी की समस्या को दूर कर दिया है. यह संभव हुआ है केंद्र Government की ‘पीएम कुसुम योजना’ की वजह से.
आदिवासी बहुल डांग जिले के उमरपाड़ा गांव के किसान भरतभाई वाघमारे को भी इस योजना का लाभ मिला है. वे अब अपने खेत में लगे सोलर पंप से सूर्योदय से सूर्यास्त तक लगातार सिंचाई करते हैं और हर मौसम में फसल उगाते हैं.
डांग के लाभार्थी किसान भरतभाई वाघमारे ने कहा कि हमें पीएम कुसुम योजना का लाभ मिला है. Government ने यह सहायता दी है. हम धान, तुअर, उड़द और बैंगन, चौली जैसी सब्जियां भी उगा रहे हैं.
तापी के गवान गांव के किसान गवजीभाई वसावा के खेतों में भी पीएम कुसुम योजना खुशहाली लेकर आई है. गवजीभाई वसावा के बेटे राजेशभाई वसावा बताते हैं कि वे अब सोलर पंप की मदद से पूरे साल में तीन फसल उगाते हैं. उन्हें अब न तो सिंचाई के लिए रात में जागना पड़ता है और न ही बिजली के बिल की कोई चिंता रहती है.
तापी के लाभार्थी किसान राजेशभाई गवजीभाई वसावा ने कहा कि हमने खेत में सोलर पंप लगाया है, जिससे हमें ज्यादा पानी मिलता है और हम साल में लगातार तीन फसलें उगा रहे हैं. बिजली और डीजल के खर्च की कोई चिंता नहीं है.
पीएम कुसुम योजना के तहत किसानों को सोलर पंप और सोलर प्लांट लगाने के लिए Chief Minister भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में Gujarat Government ने अतिरिक्त सब्सिडी का प्रावधान किया है. आदिवासी और जंगल वाले इलाकों के किसानों को केंद्र की तरफ से 30 प्रतिशत सब्सिडी के अलावा राज्य Government की ओर से 70 फीसदी सब्सिडी दी जा रही है. इस योजना से न केवल खेती पर निर्भर किसानों की आमदनी बढ़ी है बल्कि उनका जीवन भी आसान हुआ है.
Gujarat के ऊर्जा और पेट्रोकेमिकल्स मंत्री ऋषिकेश पटेल ने कहा कि पीएम कुसुम योजना के माध्यम से किसान दूरदराज की सभी जगहों पर, चाहे उनके पास कितनी भी खेती की जमीन हो, उस पर फसल उगा सकते हैं और कुदरत की मेहरबानी, सूरज की रोशनी और उससे मिलने वाली बिजली से अपने घर की आय बढ़ा सकते हैं.
Gujarat में पीएम कुसुम योजना के कंपोनेंट-सी के तहत 695 मेगावाट क्षमता वाले 256 सोलर पावर प्लांट चालू किए गए हैं, जिससे लगभग 2.97 लाख पंप सोलराइज हुए हैं. इस कंपोनेंट के तहत अब तक 22,787 सोलर पंप शुरू किए जा चुके हैं. आज Gujarat के आदिवासी इलाकों में सोलर पंप सिर्फ एक टेक्नोलॉजी नहीं हैं बल्कि ज्यादा फसल, ज्यादा आय और खुशहाल जीवन का जरिया बन गए हैं.
–
डीकेएम/पीएम
Skip to content