
Lucknow, 20 जुलाई . यूपी के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने Monday को ‘जनता दर्शन’ में सभी लोगों से एक-एक कर मुलाकात की. उनका हालचाल जाना, पीड़ा पूछी, प्रार्थना पत्र लिया और उचित निराकरण का आश्वासन भी दिया.
सीएम योगी ने राजस्व, Police से जुड़े मामलों में हीलाहवाली की शिकायत पर सख्ती भी दिखाई. अभिभावकों के साथ आए नन्हे-मुन्नों को सीएम योगी ने चॉकलेट दी और बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा. ‘जनता दर्शन’ में Chief Minister से मिलने कई खिलाड़ी भी पहुंचे. सभी ने अपनी बातें रखीं.
सीएम ने भी खेलों के लिए उनकी तैयारी और पदकों के बारे में भी जानकारी ली. सकारात्मक उत्तर न मिलने पर Chief Minister ने कहा कि आप सभी खूब परिश्रम कीजिए. उत्तर प्रदेश Government खिलाड़ियों की निरंतर सीधी भर्ती कर रही है. कई खिलाड़ियों को डिप्टी एसपी, तहसीलदार समेत कई पदों पर नियुक्ति दी गई है. आप भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक लाइए, Government पुरस्कार राशि के साथ ही नौकरी भी देगी, लेकिन इसके लिए खूब पसीना भी बहाना होगा.
सीएम योगी ने खिलाड़ियों को खेलकर खिलने का भी आशीर्वाद दिया. ‘जनता दर्शन’ में पारिवारिक विवाद से भी जुड़े मामले आए. इस पर Chief Minister ने प्रकरण के बारे में विस्तृत जानकारी ली. फिर शिकायती पत्र लेकर आए लोगों की काउंसिलिंग की और इसके दुष्परिणाम को लेकर चेताया. उन्होंने कहा कि ऐसे मामले बच्चों पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालते हैं, इसलिए घर के बड़े-बुजुर्गों के सामने बैठकर इसे सुलझाएं. निजी मामलों में बाहरियों को न शामिल करें.
Chief Minister के समक्ष राजस्व व Police से जुड़े मामले भी आए. इस पर उन्होंने प्रकरण की जानकारी ली. पूछा कि कितने दिन पहले Police या राजस्व कर्मी से शिकायत की थी. समय अधिक होने पर Chief Minister ने सख्ती दिखाई और कहा कि यह हीलाहवाली नहीं चलेगी. समय सीमा के भीतर निस्तारण न करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों पर कार्रवाई होगी. ‘जनता दर्शन’ में कुछ अभिभावकों के साथ बच्चे भी पहुंचे. Chief Minister ने उनसे नाम और क्लास पूछा. उन्हें दुलारा-पुचकारा, फिर चॉकलेट दी. Chief Minister ने बच्चों से कुछ सवाल भी किए, फिर मन लगाकर पढ़ाई करने और खूब नाम कमाने का आशीर्वाद भी दिया.
–
विकेटी/एसके
Skip to content