
New Delhi, 13 अप्रैल . New Delhi, 13 अप्रैल . गर्मियों की शुरुआत होते ही लोग छुट्टियों की प्लानिंग में जुट जाते हैं, क्योंकि यही समय होता है जब रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून और शांति के पल मिलते हैं. इस मौसम में ज्यादातर लोग ठंडी या समुद्र किनारे की जगहों को चुनते हैं. काफी लोग विदेश जाने की प्लानिंग बनाते हैं, लेकिन अगर आप India में ही किसी खूबसूरत और शांत द्वीप की तलाश में हैं, तो कुरुसादाई द्वीप आपके लिए एक शानदार विकल्प साबित हो सकता है.
तमिलनाडु राज्य में रामेश्वरम के तट से थोड़ी दूरी पर हिडन जैम कुरुसादई द्वीप मौजूद है. मन्नार की खाड़ी के पास स्थित यह द्वीप अपनी समृद्ध समुद्री जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है. यहां आपको अलग-अलग तरह की मछलियों से लेकर कई अनोखे समुद्री वनस्पति और जीव-जंतु देखने के लिए आसानी से मिल जाएंगे. यह द्वीप डॉल्फिन और समुद्री स्तनधारी जीव डुगोंग के लिए प्रसिद्ध है. डुगोंग India में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं.
खास बात यह है कि यहां एक नहीं बल्कि आस-पास 21 अलग-अलग द्वीप देखने को मिल जाएंगे, जिसके बीच की दूरी ज्यादा नहीं है. बोटिंग के सहारे एक द्वीप से दूसरे द्वीप पर पहुंचा जा सकता है. वोटिंग का मजा लेने के लिए प्रतिव्यक्ति किराया 300 रुपए है. यहां वोटिंग की व्यवस्था भी राष्ट्रीय उद्यान के जरिए ही की जाती है. कुरुसादई द्वीप आकर सारी थकान पलभर में मिट जाएगी क्योंकि यहां की शांति किसी का भी मन मोह लेगा.
द्वीप के किनारे बहुत सारी रेत में भी मिल जाते हैं, जहां ऊंचे पेड़ों के बीच बैठकर पूरे परिवार के साथ अच्छा समय बिताया जा सकता है. यहां से सनसेट का नजारा भी बहुत प्यारा लगता है. यहां के प्राकृतिक नजारे किसी को भी मोहित कर सकते हैं.
खास बात यह है कि कुरुसादई द्वीप पर आप स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग भी करते हैं, जहां पानी के गहराई में आपको जलीय जीवों के अलावा समुद्री कछुए भी देखने को मिल जाते हैं. इस द्वीप को कछुओं का स्वर्ग भी कहा जाता है. यही कारण है कि यह द्वीप India के बाकी सभी द्वीपों से काफी अलग और अनोखा है, यहां तक लोगों की पहुंच बहुत कम है.
अगर आप 12 ज्योतिर्लिंग में से एक रामेश्वरम के दर्शन के लिए आ रहे हैं तो कुछ समय कुरुसादई द्वीप पर जरूर बिताएं. यह रामेश्वरम बस स्टैंड से मात्र 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और रामेश्वरम रेलवे स्टेशन से 14 किलोमीटर से स्थित है.
–
Skip to content