पीयूष गोयल टीईपीए के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे

New Delhi, 11 जून . केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री भारत–ईएफटीए व्यापार व आर्थिक भागीदारी समझौता (टीईपीए) के क्रियान्वयन और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए 12-13 जून को स्विट्जरलैंड का दौरा करेंगे. यह जानकारी Government की ओर से Thursday को दी गई.

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने कहा कि Union Minister पीयूष गोयल 12 जून को बर्न, स्विट्ज़रलैंड का दौरा करेंगे, जहां वे स्विस Government के वरिष्ठ प्रतिनिधियों और स्विस फार्मास्यूटिकल उद्योग के नेताओं के साथ चर्चा करेंगे.

यह दौरा स्विट्जरलैंड और अन्य ईएफटीए देशों के साथ India की आर्थिक भागीदारी को दिए गए महत्व को दर्शाता है. India और ईएफटीए सदस्य-राष्ट्र—स्विट्जरलैंड, नॉर्वे, लिक्टेनस्टीन और आइसलैंड—ने मार्च 2024 में ट्रेड एंड इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (टीईपीए) पर हस्ताक्षर किए थे, जो अक्टूबर 2025 में प्रभावी हुआ. यह समझौता दोनों पक्षों के बीच व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को मजबूत करने के लिए एक व्यापक ढांचा प्रदान करता है.

मंत्रालय के मुताबिक, दौरे पर Union Minister स्विट्जरलैंड के President गाय पार्मेलिन और आर्थिक मामलों की राज्य सचिव हेलेन बडलिगर आर्टिएडा और से मुलाकात करेंगे. वे स्विस फार्मास्यूटिकल उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों के साथ भी बातचीत करेंगे. चर्चा टीईपीए के क्रियान्वयन, समझौते से उत्पन्न परिचालन संबंधी मुद्दों के समाधान और द्विपक्षीय व्यापार, निवेश व संस्थागत सहयोग को बढ़ाने पर केंद्रित रहने की संभावना है.

इस दौरे के दौरान, Union Minister ज्यूरिख में स्विस कंपनियों और निवेशकों से भी मुलाकात करेंगे ताकि द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की जा सके और गहरे आर्थिक सहयोग के अवसरों का अन्वेषण किया जा सके.

मंत्रालय ने बताया कि गोयल के साथ उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी भी होंगे. यह दौरा टीईपीए के प्रभावी क्रियान्वयन का समर्थन करने और भारत–स्विट्जरलैंड के दीर्घकालीन आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की उम्मीद जताता है.

एबीएस