पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी

तिरुमला (आंध्र प्रदेश). विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण किया. इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया.

पीयूष गोयल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उन्होंने तिरुमला की शांत और प्राकृतिक वादियों में पौधरोपण कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है. उन्होंने कहा कि India की संस्कृति मां, मातृभूमि और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना पर आधारित है. पर्यावरण की रक्षा हम सभी का साझा दायित्व है

उन्होंने Prime Minister Narendra Modi के ‘मिशन लाइफ’ के विजन का उल्लेख करते हुए लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि यह जनभागीदारी का ऐसा अभियान है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित, स्वच्छ और मजबूत India के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पीयूष गोयल ने तिरुपति स्थित भगवान वेंकटेश्वर (बालाजी) मंदिर में दर्शन भी किए. उन्होंने कहा कि वह हर वर्ष की तरह इस बार भी जून के शुरुआती दिनों में अपने जन्मदिन के आसपास भगवान बालाजी का आशीर्वाद लेने तिरुमला पहुंचे हैं.

मीडिया से बातचीत में Union Minister ने कहा, “भगवान बालाजी हम सभी को राष्ट्र सेवा और देशवासियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कार्य करने की प्रेरणा देते हैं. मैंने प्रार्थना की कि उनकी कृपा मंदिर से जुड़े सभी लोगों, तिरुपति नगर, आंध्र प्रदेश और पूरे भारतवर्ष पर बनी रहे.”

उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर Prime Minister Narendra Modi द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण करना उनके लिए विशेष और भावनात्मक अनुभव रहा.

पीयूष गोयल ने कहा, ”यह मेरे लिए ईश्वरीय आशीर्वाद है कि मुझे तिरुमला बालाजी की पवित्र पहाड़ियों में अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाने का अवसर मिला. मुझे विश्वास है कि Prime Minister के इस अभियान से पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली के प्रति जागरूकता बढ़ेगी.”

उन्होंने कहा कि देश के बच्चे अपनी मां के नाम पर एक पेड़ लगाएंगे और जीवनभर उसकी देखभाल करेंगे, ठीक उसी तरह जैसे वे अपनी मां का सम्मान और संरक्षण करते हैं.

Union Minister ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाने और अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने की अपील की.

एएमटी/