
न्यूयॉर्क/ New Delhi, 29 मई . कनाडा की सफल यात्रा के बाद, केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका में टॉप बिजनेस लीडर्स के साथ मुलाकात की और इस दौरान India में निवेश बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा हुई.
Union Minister ने मास्टरकार्ड के सीईओ मीबैक माइकल से मुलाकात की और डिजिटल कॉमर्स, डिजिटल सिक्योरिटी और अगली-पीढ़ी के पमेंट सॉल्यूशंस में साझेदारी को गहरा करने को लेकर बातचीत की.
उन्होंने एमनेल फार्मास्युटिकल्स के को-फाउंडर और को-सीईओ चिंटू पटेल से भी मुलाकात की और India के फार्मास्युटिकल क्षेत्र में निवेश के अवसरों और India में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए गहन सहयोग के रास्तों पर विचार-विमर्श किया.
वारबर्ग पिंकस के चेयरमैन चिप काय के साथ अपनी मुलाकात में गोयल ने बदलते वैश्विक निवेश परिदृश्य और विकास एवं इनोवेशन के प्रमुख चालक के रूप में India के उभरने पर चर्चा की.
इसके अलावा, गोयल ने मॉर्गन स्टेनली के चेयरमैन और सीईओ टेड पिक से भी मुलाकात की और चर्चा का मुख्य विषय India में दीर्घकालिक निवेश और संस्थागत साझेदारी को मजबूत करना था, साथ ही यह पता लगाना था कि मॉर्गन स्टेनली देश में विभिन्न क्षेत्रों में उभर रहे अपार अवसरों का लाभ कैसे उठा सकता है.
गोयल ने न्यूयॉर्क में मौजूद भारतीय कॉन्सुलेट जनरल द्वारा आयोजित की गई बैठक में 50 से अधिक प्रमुख बिजनेस और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ राउंडटेबल बैठक की और इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड, निवेश, इनोवेशन और सप्लाई-चेन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा हुई.
गोयल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट में कहा, “न्यूयॉर्क में भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा यूस-इंडिया स्ट्रेटजिक पार्टनरशिप फोरम के सहयोग से आयोजित राउंडटेबल बैठक में 50 से अधिक प्रमुख बिजनेस और इंडस्ट्री लीडर्स के साथ बातचीत की.”
गोयल ने पोस्ट में आगे कहा, “इस बैठक में Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व में India की मजबूत विकास, सुधार-प्रेरित कारोबारी माहौल और वैश्विक निवेशकों के लिए बढ़ते अवसरों पर प्रकाश डाला गया.”
–
एबीएस
Skip to content