
New Delhi, 8 मई . केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने Friday को फ्रांस की प्रमुख ब्यूटी और पर्सनल केयर कंपनी लॉरियल ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान India से सोर्सिंग, मैन्युफैक्चरिंग और निर्यात को मजबूत बनाने पर चर्चा हुई.
पीयूष गोयल ने social media प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि उन्होंने लॉरियल ग्रुप के दक्षिण एशिया प्रशांत, मध्य पूर्व और उत्तर अफ्रीका क्षेत्र के अध्यक्ष विस्मय शर्मा के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की. बैठक में India से उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के अवसरों पर विस्तार से चर्चा की गई.
मंत्री ने कहा कि लॉरियल ने हाल ही में हैदराबाद में दुनिया का सबसे बड़ा ब्यूटी टेक ग्लोबल कैपेसिटी सेंटर शुरू किया है. इसी को ध्यान में रखते हुए India के ब्यूटी और पर्सनल केयर सेक्टर में नए अवसरों को बढ़ाने पर विचार किया गया.
इस साल जनवरी में फ्रांस की इस कॉस्मेटिक कंपनी ने हैदराबाद में करीब 383.4 मिलियन डॉलर के शुरुआती निवेश के साथ ब्यूटी टेक और इनोवेशन हब स्थापित करने की घोषणा की थी.
कंपनी का लक्ष्य इसे कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई)-आधारित ब्यूटी इनोवेशन का वैश्विक केंद्र बनाना है. इसके जरिए वर्ष 2030 तक करीब 2,000 तकनीकी नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है.
यह नया केंद्र कंपनी के लिए वैश्विक इनोवेशन और क्षमता विकास केंद्र के रूप में काम करेगा, जहां से टेक्नोलॉजी, डेटा, डिजिटल सेवाओं और सप्लाई चेन से जुड़े कार्यों को समर्थन मिलेगा.
साथ ही यह केंद्र कंपनी की एआई, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन योजनाओं को दुनिया भर के बाजारों में आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएगा.
India और फ्रांस के बीच व्यापार पिछले पांच वर्षों में 9.17 अरब यूरो से 12.50 अरब यूरो के दायरे में स्थिर बना हुआ है. वित्त वर्ष 2024-25 में दोनों देशों के बीच कुल व्यापार 12.67 अरब यूरो रहा, जिसमें India का निर्यात करीब 6.67 अरब यूरो रहा.
Thursday को पीयूष गोयल ने वाणिज्य विभाग और उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अधिकारियों के साथ एक विचार-मंथन बैठक भी की, जिसमें भारतीय कारोबारों को वैश्विक स्तर पर ज्यादा अवसर दिलाने के उपायों पर चर्चा हुई.
मंत्री के अनुसार, बैठक में निर्यात और निवेश बढ़ाने, नए निर्यातकों के लिए अवसर तैयार करने और नए वैश्विक बाजारों तक पहुंच बनाने पर खास ध्यान दिया गया.
वाणिज्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में India का कुल वस्तु और सेवा निर्यात 4.6 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 863.11 अरब डॉलर तक पहुंच गया. पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 825.26 अरब डॉलर था. अमेरिका के टैरिफ विवाद और वैश्विक तनाव के बावजूद India के निर्यात में यह बढ़ोतरी दर्ज की गई.
–
डीबीपी
Skip to content